हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Forecast: 30 जून से इन 3 मूलांक वालों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, किस्मत देगी साथ

Numerology Forecast: 30 जून 2026 की अंक ज्योतिषीय ऊर्जा बहुत मजबूत है. इस दिन गुरु और सूर्य का प्रभाव अधिक सक्रिय रह सकता है. स्टूडेंट्स, बिजनेस और क्रिएटिव फील्ड वालों को नए मौके मिल सकते हैं. विशेषकर 3 मूलांक वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं.

विज्ञापन

Numerology Forecast: 30 जून 2026 एक विशेष दिन है, यह जून महीने का अंतिम दिन है, जिसकी न्यूमरोलॉजी एनर्जी काफी स्ट्रॉन्ग और पॉजिटिव मानी जा रही है. इस दिन जातकों के दिमाग में क्लैरिटी, सीखने की क्षमता और सही डिसीजन लेने की ताकत बढ़ सकती है. एक तरफ सोचने-समझने वाली एनर्जी यानी गुरु यानी मूलांक 3 का असर रहेगा, तो दूसरी तरफ लीडरशिप, नई शुरुआत और कॉन्फिडेंस वाली सूर्य यानी भाग्यांक 1 की एनर्जी भी एक्टिव रहेगी. मतलब आज का दिन ‘सोच और एक्शन’ दोनों का बैलेंस बनाकर चलने का है. बस ध्यान रखें कि ओवरथिंकिंग या जल्दबाजी दोनों से बचें, वरना मौके हाथ से निकल सकते हैं.

इस न्यूमरोलॉजी कॉम्बिनेशन का सीधा फायदा स्टूडेंट्स, टीचिंग, बिजनेस, मैनेजमेंट, कंसल्टिंग, गवर्नमेंट सेक्टर और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को मिल सकता है. आइडियाज को सही दिशा में लगाने पर अच्छे रिजल्ट और नए मौके सामने आ सकते हैं. आज का दिन आपको यह सिखाता है कि जो आप जानते हैं, उसे कॉन्फिडेंस के साथ अप्लाई करना ही असली ग्रोथ है. बस अपने प्लान को स्टेप-बाय-स्टेप आगे बढ़ाएं और फोकस बनाए रखें, रिजल्ट अपने आप बेहतर होंगे. आइए जानते हैं, इससे किन 3 मूलांक वालों को सबसे अधिक लाभ होने के योग हैं?

30 जून के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 यानी 1, 10, 19, 28 जन्मतिथि वाले लोगों को 30 जून का दिन आपके लिए लीडरशिप और कॉन्फिडेंस लेकर आएगा. काम में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी. ऑफिस या बिजनेस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है. पैसे को लेकर सोच साफ होगी. पुराने रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. लेकिन जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. थोड़ा सोचकर कदम बढ़ाएं. आपकी पर्सनालिटी आज लोगों को प्रभावित करेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Cracked Phone Screen: मोबाइल फोन की टूटी स्क्रीन आज ही बदलें, वरना ये ग्रह लगा देगा जिंदगी की वाट

30 जून के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

30 जून के दिन मूलांक 3 यानी 3, 12, 21, 30 जन्मतिथि वाले के दिमाग में नए आइडियाज आएंगे. पढ़ाई और काम दोनों में क्लैरिटी रहेगी. स्टूडेंट्स को फायदा मिल सकता है. टीचिंग और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है. कोई नया मौका या ऑफर मिल सकता है. लोगों से अच्छे कनेक्शन बनेंगे. लेकिन ओवरथिंकिंग से बचें. सोच को तुरंत एक्शन में बदलें. सही दिशा में कदम बढ़ाने पर अच्छे रिजल्ट मिलेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Foodie Zodiac Signs: स्वाद के पीछे पागल होते हैं इन 5 राशियां के लोग, जानें कौन हैं खाने के सच्चे शौकीन

30 जून के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

30 जून को मूलांक 6 यानी 6, 15, 24 जन्मतिथि वाले लोगों का फोकस कमाई और कम्फर्ट दोनों पर रहेगा. काम में आपकी डिमांड बढ़ सकती है. फाइनेंशियल फायदा मिलने के योग हैं. क्रिएटिव काम अच्छा चलेगा. लव लाइफ में पॉजिटिविटी रहेगी. परिवार का सपोर्ट मिलेगा. लेकिन खर्चों पर कंट्रोल जरूरी है. छोटी-छोटी चीजों में पैसा खर्च हो सकता है. बैलेंस बनाकर चलने से दिन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Clothes Dream Meaning: सपने में कपड़े गिफ्ट मिलना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola