Cracked Phone Screen: अक्सर यह देखा गया है कि क्रैक की हुई मोबाइल स्क्रीन को लोग 10, दिन 20 दिन या महीने से भी ऊपर होने पर भी बदलते नहीं हैं. लेकिन मोबाइल फोन की टूटी स्क्रीन को इस तरह से अनदेखा करना ज्योतिषीय रूप से सही नहीं है. क्योंकि, यह सिर्फ फोन को ही नहीं बल्कि किस्मत को भी नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए जब मोबाइल फोन की स्क्रीन टूट जाए या डैमेज हो जाए, तो उसे तत्काल बदलवा लेना चाहिए. आइए जानते हैं, मोबाइल फोन की टूटी स्क्रीन से कौन-से ग्रह जीवन पर हावी होते हैं और जिंदगी की परेशानियां बढ़ जाती हैं?
ये ग्रह हो जाते हैं एक्टिव
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ कांच, खासकर मोबाइल का स्क्रीन, राहु ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर देता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोबाइल फोन का स्क्रीन टूटा होने से दिमाग भ्रमित हो सकता है. विचारों में अस्पष्टता बनी रह सकती है. राहु की नेगेटिव एनर्जी सक्रिय होने से कामकाज में रुकावट, धन की हानि और रिलेशनशिप में दूरी और मनमुटाव हो सकते हैं.
बाधाओं का चक्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का कारक ग्रह राहु है. टूटी हुई स्क्रीन राहु की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. यदि आपके फोन की स्क्रीन लंबे समय से टूटी है, तो समझिए कि इससे जीवन में बाधाओं का न रुकने वाला चक्र आरंभ हो सकता है:
तुरंत करें ये उपाय
मोबाइल फोन की टूटी स्क्रीन केवल आर्थिक या भावनात्मक नुकसान नहीं बल्कि आध्यात्मिक नुकसान भी करता है और मानसिक थकान बढ़ाता है. इसलिए जब फोन टूटे तो सबसे पहले, फोन की स्क्रीन बदलवाएं. अगर सिर्फ ऊपर का टेम्पर्ड ग्लास टूटा है, तो उसे भी तुरंत बदलें. अगर आप फोन नहीं बदलवा पा रहे हैं, तो कम से कम टूटी स्क्रीन को ढकने के लिए एक कवर या स्टिकर लगा दें. इससे नकारात्मकता का असर कुछ हद तक कम हो जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.