Numerology Forecast 16 July: इन 3 मूलांक के लिए खुलेंगे धन और सफलता के नए रास्ते, बढ़ेगी कमाई

Numerology Forecast 16 July: 16 जुलाई 2026 की अंक ज्योतिषीय ऊर्जा नए मौके, बेहतर फैसले और क्रिएटिव सोच को बढ़ावा दे सकती है. यह दिन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के लिहाज से खास रह सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Forecast-16-July

Numerology Forecast 16 July: 16 जुलाई 2026 की अंक ज्योतिषीय ऊर्जा दिमाग और दिल, दोनों को एक साथ बैलेंस करने का दिन सिद्ध हो सकती है. इस दिन जातकों का फोकस पहले से ज्यादा शार्प रहेगा. किसी भी बात की गहराई तक जाने का मन करेगा. अगर कोई पुराना प्रोजेक्ट, रिसर्च, एग्जाम की तैयारी या क्रिएटिव आइडिया काफी समय से अटका हुआ है, तो इस दिन उसे आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है. जातक की सोच अलग होगी और उसे लोगों के सामने रखने का तरीका भी काफी इंप्रेसिव रहेगा. मीटिंग, इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाने के लिए भी यह दिन अच्छा साबित हो सकता है. हालांकि, इस दिन जरूरत से ज्यादा सोचने या ओवर एनालिसिस करने से बचें. इस दिन टीमवर्क पर भरोसा करना ज्यादा सही हो सकता है.

विज्ञापन

वहीं, 16 जुलाई 2026 की अंक ज्योतिष की गणना एक अनुसार, इस दिन का मूलांक (1+6) 7 बनता है, जो केतु ग्रह से संबंधित है. केतु ग्रह गहरी सोच, रिसर्च, इंट्यूशन और रहस्य के कारक हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 16-07-2026 का योग 1+6+0+7+2+0+2+6 = 24 और फिर 2+4 का एकल अंक यानी भाग्यांक 6 बनता है. भाग्यांक 6 शुक्र ग्रह से जुड़े हैं, जो क्रिएटिविटी, सुंदरता, रिश्तों, कला और लग्जरी का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस प्रकार यह दिन केतु की गहरी सोच और शुक्र की क्रिएटिव एनर्जी साथ मिलकर जातकों को नए आइडिया, बेहतर फैसले और खुद को अलग अंदाज में पेश करने का मौका दे सकती है. खासकर टेक्नोलॉजी, डिजाइन, कंटेंट क्रिएशन, रिसर्च, एजुकेशन, काउंसलिंग, मीडिया और आर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन खास साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इस दिन की पॉजिटिव एनर्जी का सबसे ज्यादा फायदा किन 3 मूलांक वालों को मिल सकता है?

विज्ञापन

16 जुलाई के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

16 जुलाई का दिन मूलांक 6 के जातकों के लिए काफी बढ़िया रह सकता है. शुक्र की पॉजिटिव एनर्जी आपका साथ दे सकती है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. ऑफिस में आपके आइडिया लोगों को पसंद आएंगे. किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में तारीफ मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को नया काम या नया क्लाइंट मिल सकता है. कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा. रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं. लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. सोशल मीडिया या क्रिएटिव फील्ड में एक्टिव हैं, तो अच्छी पहचान मिल सकती है. सेहत ठीक रहेगी. बस खर्च सोच-समझकर करें. आज लिया गया सही फैसला आगे बड़ा फायदा दे सकता है.

विज्ञापन

16 जुलाई के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल

16 जुलाई को मूलांक 7 वाले लोगों की सबसे बड़ी ताकत उनकी सोच और इंट्यूशन रहेगी. किसी मुश्किल सवाल का जवाब आसानी से मिल सकता है. अगर पढ़ाई, रिसर्च, आईटी या टेक फील्ड में हैं, तो अच्छा रिजल्ट मिलने के योग हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नई प्लानिंग काम कर सकती है. पैसों के मामले में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा. बेवजह खर्च करने से बचें. परिवार के साथ खुलकर बात करेंगे, तो रिश्ते और मजबूत होंगे. लव लाइफ में ईमानदारी बनाए रखें. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर बना रहेगा. मन शांत रहेगा. मेडिटेशन या थोड़ी देर अकेले समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. धैर्य ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा.

विज्ञापन

16 जुलाई के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

16 जुलाई के दिन किस्मत मूलांक 3 के जातकों के साथ खड़ी नजर आ सकती है. लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ सकता है. करियर में अच्छी खबर मिलने के योग हैं. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. बिजनेस में कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है. कमाई बढ़ने के संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी. पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं. नई स्किल सीखने का अच्छा मौका मिलेगा. छोटी यात्रा भी फायदेमंद साबित हो सकती है. पॉजिटिव सोच बनाए रखें. यही सोच आपको आगे बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ