इस तारीख को जन्म लेने वालों की 2023 में लगेगी लॉटरी, पूरे साल मौज करेंगे

2023 Rashifal, Rashifal 2023, mulank 7 rashifal 2023, mulank 7 rashifal 2023 in hindi
विज्ञापन

Mulank 7 Rashifal 2023: अंक ज्योतिष के अनुसार नए वर्ष 2023 का मूलांक 7 आ रहा है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनके लिए यह वर्ष बहुत ही खास बन गया है। 7 मूलांक वाले जातकों को इस वर्ष अपने सभी सपने पूरे कर पाएंगे। वे जो भी चाहेंगे, उसे ही बहुत कम मेहनत में पा लेंगे। यदि जुलाई और अगस्त को छोड़ दें तो यह पूरा वर्ष उनके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

कॅरियर, व्यापार और पैसा राशिफल (Mulank 7 Rashifal 2023 and Career)

नए साल की शुरूआत में ही 7 मूलांक वालों को कई बड़े अवसर मिलेंगे। उन्हें निश्चित रूप से जॉब में प्रमोशन मिलेगा, सैलेरी में भी इंक्रीमेंट होगा। यदि व्यापार करते हैं तो न केवल मौजूदा व्यापार का विस्तार करेंगे वरन कोई नया बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं। कॅरियर और पैसे के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन

रिलेशनशिप और फैमिली राशिफल

कुंवारे युवाओं के विवाह होने के सुयोग बन रहे हैं। लव अफेयर्स में भी तरक्की होगी, बहुत से लोग अपने अफेयर को विवाह संबंध में बदल सकते हैं। मैरिड लाइफ वाले रोमांटिक पलों को आनंद लेंगे। फैमिली के हिसाब से पूरा वर्ष ही आपके लिए अच्छा बीतेगा।

हेल्थ राशिफल

वैसे तो 2023 हेल्थ के लिहाज से ठीक रहेगा परन्तु पूरे वर्ष ही ब्लड प्रेशर और एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। खान-पान में सावधानी रखें और बिना वजह तनाव न होने दें। एक अगस्त से 30 सितंबर तक का समय हेल्थ के लिए थोड़ा खराब रहेगा। इस दौरान सावधानी रखें।

विज्ञापन

उपाय

वैसे तो पूरा वर्ष ही आपके लिए बहुत शुभ बीतने वाला है। फिर भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आपको प्रतिदिन आदित्यह्रदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। प्रत्येक रविवार को सूर्य की कारक वस्तुओं का जरूरतमंदों को दान करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ