Kaalchakra: मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानें भविष्यफल

Kaalchakra Today: जन्म तिथि यानी मूलांक की मदद से भी प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि 31 जुलाई 2025 तक का समय मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

Kaalchakra Today

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 09 July 2025: जन्म कुंडली में ग्रहों की चाल को देखकर राशिफल तैयार किया जाता है, जिसकी मदद से व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चलता है। जन्म राशि और नाम राशि से राशिफल देखा जा सकता है। लेकिन जिन लोगों को अपनी राशि नहीं पता है, वे जन्म तिथि यानी मूलांक से भविष्यफल देख सकते हैं। भविष्यफल में जीवन की घटनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है, जो ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित होती है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए जुलाई का महीना करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत और रिश्तों आदि के लिहाज से कैसा रहने वाला है। साथ ही सभी मूलांक वालों को अपना शुभ अंक, दिन, रंग, सावधानी और उपाय के बारे में पता चलेगा।

विज्ञापन

मूलांक 1

  • जुलाई माह में मूलांक 1 वाले यदि किसी नए प्रोजेक्ट या कारोबार को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय शुभ है। आपके साथ काम करने वाले दोस्त व परिवारवालों का आपको साथ मिलेगा।
  • नई सोच और लीडरशिप क्वालिटी के कारण काम में सफल होंगे, लेकिन करियर में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
  • इस माह फिजूलखर्च करने से बचें।
  • सोच-समझकर पैसों का लेन-देन करें।
  • पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।
  • मानसिक संतोष मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • छोटे-बड़े निवेश करने के लिए ये महीना शुभ है।
  • यात्रा पर जाने के लिए ये समय शुभ है, लेकिन अकेले यात्रा न करें। किसी करीबी के साथ जाएंगे तो अच्छा रहेगा।
  • कारोबारियों के लिए ये महीना स्थिर रहने वाला है। बड़े उतार-चढ़ाव आने की संभावना कम है।
  • पुराने ग्राहकों या साझेदारों से दोबारा संपर्क जुड़ सकता है।
  • किसी से मतभेद चल रहा है, तो बातचीत से हल निकलने की संभावना है।
  • पारिवारिक सहयोग से मानसिक शांति मिलेगी और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
  • इस महीने स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा।
  • शुभ अंक- 1, 3, 9
  • शुभ दिन- रविवार और मंगलवार
  • शुभ रंग- सुनहरा, नीला और भूरा
  • सावधानी- क्रोध पर नियंत्रण रखें और निर्णय लेते समय सावधान रहें।
  • उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति को छाता दान करें।

मूलांक 2

  • धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे।
  • निवेश या साइट इनकम के कारण लाभ होगा।
  • कुछ पुराने रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।
  • पैसे खर्च करते समय संतुलन बनाकर रखें।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए जुलाई माह शुभ है। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।
  • स्पष्ट और संयमित संवाद से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं।
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • कारोबारी यात्रा पर जा रहे हैं, तो लाभ मिलने के योग हैं।
  • जल्दबाजी व भावुक होकर कोई फैसला न करें।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जुलाई माह सही रहेगा।
  • महीने के मध्य तक गाड़ी खरीदने का योग है।
  • वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
  • किसी पुराने साथी से दोबारा मिलना हो सकता है।
  • महीने के अंत में आप किसी धार्मिक व पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
  • शुभ अंक- 2, 6, 7
  • शुभ दिन- सोमवार और शुक्रवार
  • शुभ रंग- हल्का नीला
  • सावधानी- फैसले लेने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा सोच-विचार न करें। इसके अलावा बड़ा निवेश और कर्ज से बचना अच्छा रहेगा।
  • उपाय- सोमवार को दूध और जल मिलाकर चंद्रमा को अर्पित करें।

यदि आप अन्य 7 मूलांक वालों के भविष्यफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ