Chandra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी चंद्र देव की चाल बदलती है, तो उसका असर व्यक्ति के मन, संबंध और जीवन आदि पर होता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति और सेहत में भी बदलाव देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, आज प्रात: काल में चंद्र देव ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए अब जानते हैं चंद्र गोचर के सही समय के बारे में।
किस समय चंद्र ने किया गोचर?
पंचांग के अनुसार, आज यानी बसंत पंचमी पर चंद्र देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। 2 फरवरी 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 32 मिनट पर चंद्र देव ने उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया है। इससे पहले वो पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में मौजूद थे। बता दें कि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है, जो कर्मफल के दाता हैं। जो लोग बुरे कर्म करते हैं, उन्हें शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Video: गुरु की कृपा से इस राशि के छात्रों का चमकेगा भाग्य, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में मिलेगी सफलता!
इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव!
सिंह राशि
चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंह राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। शेयर मार्केट से कारोबारियों को लाभ होगा। दांपत्य जीवन में चल रहा विवाद दूर होगा। फैशन, डिजाइन, म्यूजिक और आर्ट जैसे क्रिएटिव फील्ड में काम कर रहे जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में उनके काम को नई पहचान मिलेगी।
तुला राशि
पुराने निवेश से दुकानदारों को मोटा फायदा होगा। रियल एस्टेट का काम कर रहे जातकों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रमोशन होने से नौकरीपेशा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। भाग्य के मजबूत होने से कोर्ट केस से छुटकारा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आने वाला समय अनुकूल रहेगा। नवविवाहित कपल्स के रिश्ते में मजबूती आएगी।
वृश्चिक राशि
चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों का विवाह तय हो सकता है। जो लोग कई साल से एक ही कंपनी में काम रहे हैं, उनका इंक्रीमेंट हो सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट के समय पर पूरे होने से कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा। दुकानदारों को इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है, जहां आप अपने साथ अपने माता-पिता को भी लेकर जा सकते हैं। नवविवाहित और प्रेमी जोड़ों के रिश्ते में गहराई आएगी।
ये भी पढ़ें- Saturn Transit: शनि ने बदली चाल; इन 3 राशियों की चमकी किस्मत, पॉपुलर होने में नहीं लगेगा समय!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines