हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mercury Transit: बुध गोचर से इन 3 राशियों पर मंडराया खतरा, हर काम में होगी देरी!

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध ने बीते दिन विशाखा नक्षत्र में गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं बुध का ये गोचर किस समय हुआ है और इसका नकारात्मक प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर पड़ेगा।

विज्ञापन
इन राशियों के लिए अशुभ रहेगा बुध गोचर!

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, वाणी, व्यापार और धन आदि के स्वामी बुध का विशेष स्थान है। जब-जब बुध का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर 12 राशियों के जातकों की जेब, सेहत और लव लाइफ पर पड़ता है। जहां कुछ लोगों के लिए बुध का गोचर अशुभ रहता है, तो कुछ लोगों की परेशानियां पहले से ज्यादा बढ़ भी जाती हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिन 23 अक्टूबर 2024 को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ने गोचर कर लिया है। इस बार बुध ने स्वाति नक्षत्र में से निकलकर विशाखा नक्षत्र में कदम रखा है। चलिए जानते हैं बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर करना किन तीन राशियों के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहा है।

वृषभ राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध के नक्षत्र परिवर्तन का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते कुछ दिनों तक मूड कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में कमी आएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस की रात चुपचाप करें दीये का ये उपाय, सालभर पैसों से भरी रहेगी जेब!

तुला राशि

बुध का नक्षत्र परिवर्तन करना तुला राशि के जातकों के लिए कुछ अच्छा नहीं रहेगा। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं दिखेगा, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। इसके अलावा पिता जी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की तबीयत बाहर का खाना खाने की वजह से खराब हो सकती है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

कारोबारियों की मेन डील पूरी न होने के कारण कारोबार में बड़ा घाटा हो सकता है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके घर में चोरी होने की संभावना है। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें जॉब से निकाला जा सकता है। पुराने निवेश से मीन राशि के जातकों को मनचाहा लाभ नहीं होगा, जिसके कारण भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। वहीं जिन लोगों की शादी पक्की हो चुकी है, उनका रिश्ता विवाह होने से पहले ही टूट सकता है।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: 28 नवंबर तक पैसों को तरसेंगी ये 3 राशियां! राहु-सूर्य समेत 5 ग्रहों की बदलेगी चाल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola