Budh-Rahu Yuti 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। आगामी 27 फरवरी वे बृहस्पति देव की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। मीन राशि में प्रवेश करने से वे यहां पहले से ही मौजूद मायावी ग्रह राहु के साथ युति बनाएंगे। इस युति का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा।
बुध को बुद्धि, व्यापार, तर्कशक्ति और संवाद का कारक माना जाता है, वहीं मायावी ग्रह राहु अप्रत्याशित लाभ, छल, तकनीक और मानसिक चतुराई का कारक होता है। जब भी ये दोनों साथ आते हैं तो कुछ राशि वालों को अवसर, गुप्त लाभ और क्रिएटिव थॉट्स को बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं कि राहु और बुध की युति बनने से किन राशि वालों के शुभ दिन शुरू हो जाएंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मीन राशि में बनने वाली राहु और बुध की युति आर्थिक लाभ, कमाई के नए स्रोत और इच्छाओं की पूर्ति कराएगी। इससे वृषभ राशि वालों को व्यापार में मुनाफा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रमोशन व निवेश से भी लाभ होने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। ऐसे में यह युति इस राशि वालों के 9वें भाव में बन रही है। 9वें भाव में युति बनने से कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। इन राशि वालों को अपने करियर में तरक्की देखने को भी मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मुकदमों में आपको जीत मिलने की संभावना है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के 5वें भाव में यह युति बनेगी। इस युति के चलते विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। इसके साथ ही संतान सुख मिलेगा। लव रिलेशनशिप भी मजबूत होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के दूसरे भाव में यह युति बनने के कारण इन राशि वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही इन राशि वालों की बोलचाल से लोग प्रभावित होंगे। इन राशि वालों को पारिवारिक सुख भी देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- Gajkesari Rajyog 2025: होली से पहले मालामाल हो जाएंगे इन 5 राशि के लोग, बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग!
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 hr agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines