हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

20 अक्टूबर तक इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर; मिथुन के मंगल मचाएंगे उथल-पुथल

Managal Gochar 2024: साहस, वीरता, अचल संपति, वाहन, क्रोध, दुर्घटना आदि के कारक ग्रह मंगल 56 दिनों तक मिथुन राशि में गोचर करने के बाद 20 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह का मिथुन राशि में गोचर 5 राशियों के लिए नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Managal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शक्तिशाली और मनुष्य के जीवन को गहराई से प्राभावित करने वाले ग्रह मंगल 26 अगस्त से मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। वे इस राशि में कुल 56 दिनों तक रहने के बाद मंगल ग्रह 20 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध को मंगल शत्रु मानते है। इसलिए इस राशि में जाने के बाद मंगल बुध की राशियों सहित कुछ अन्य राशियों के लिए भी अनलकी हो जाते हैं। आइए जानते हैं, मंगल ग्रह एक मिथुन राशि में गोचर का किन 5 राशियों पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है?

मिथुन राशि में मंगल गोचर का नकारात्मक असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि में मंगल गोचर से इस राशि के जातकों को अनेक कष्ट और बाधाएं दे सकते हैं। स्टूडेंट जातकों के करियर पर नकारात्मक असर होने के योग हैं। एग्जाम में फेल हो सकते हैं। कोई मित्र धोखा दे सकता है। वाहन दुर्घटना की आशंका है। खुद ड्राइविंग करने से बचें। ऑफिस में बेहद टाइट सिचुएशन रहेगी। कारोबार में लाभ घटेगा। प्यार में दिल टूट सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए मंगल गोचर प्रतिकूल रहने की संभावना है। आपकी इनकम पर बुरा असर होने की आशंका है। ऑफिस के काम कोई बड़ी भूल होने से नौकरी पर संकट आ सकता है। किसी टीचर को ऑनलाइन ट्रोल करने के कारण स्टूडेंट जातक को इंस्टीट्यूट से निकाला जा सकता है। व्यापार में आर्थिक नुकसान बढ़ सकता है। बड़े भाई से झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर मिथुन में मंगल गोचर का नकारात्मक असर होने के योग हैं। आपका स्वास्थ्य सबसे अधिक प्रभावित हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है। महंगे इलाज से जेब ढीली हो जाएगी। घर में धन संकट बढ़ सकता है। नौकरी में काम की कोताही से नौकरी छूट सकती है। व्यापार में कोई नया निवेश करने से बचें। लव अफेयर में धोखा सकती हैं।

मकर राशि

मिथुन में मंगल गोचर का मकर राशि के जातकों के जीवन पर नेगेटिव असर डाल सकता है। व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका है। साझेदार से झगड़ा हो सकता है। टीचर से विवाद होने से स्टूडेंट जातक पर नोटिस जारी हो सकता है। मार्केट से आपका वाहन या पर्स चोरी हो सकता है। पारिवारिक रिश्ते में कलह का वातावरण रहेगा। मानसिक तनाव हावी रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर प्रतिकूल रहने वाला है। जमीन की खरीद-बिक्री में सावधान रहें, धोखा हो सकता है। सेकेण्ड हैंड गाड़ी खरीदने से बचें, नुकसान होगा। ऑफिस में कलीग विवाद होने पर आपका सम्मान कम हो सकता है। स्टूडेंट जातक को पढ़ाई के लिए वीजा नहीं मिलने से विदेश जाने का सपना टूट सकता है। स्ट्रेस बढ़ने से आपकी नींद पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: घर के पूजा घर से जुड़ी इस एक गलती से आप हो सकते हैं कंगाल, लौटकर नहीं आती है खुशहाली!

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola