Mangal Ast 2025: ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल को ऊर्जा, शक्ति, भाई, भूमि, साहस, शौर्य और पराक्रम आदि का दाता माना गया है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर के अलावा मंगल देव उदय, अस्त, वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 1 नवंबर को शाम में 6 बजकर 36 मिनट पर मंगल अस्त होंगे, जो साल 2025 में 60 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। साल 2025 में अस्त होने के बाद अगले वर्ष 2026 में 2 मई को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर मंगल अस्त से उदय होंगे। चलिए जानते हैं इस वर्ष 60 दिनों तक मंगल के अस्त रहने से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।
मेष राशि
मंगल के अस्त होने से मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबारियों के मुनाफे में गिरावट आएगी, जिसके कारण उन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों के कारण कार्यक्षेत्र में तनाव बना रहेगा। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों की बॉस या किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है। घरवालों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो वो मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है। सेहत के लिहाज से ये 60 दिन मेष राशि के जातकों के हित में नहीं रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!
कुंभ राशि
मेष के अलावा कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर भी मंगल के अस्त का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। सिरदर्द या अनिद्रा के कारण उम्रदराज जातकों की सेहत खराब हो सकती है। कारोबारी अभी निवेश करने से बचें, क्योंकि धन हानि होने की पूरी संभावना है। नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में रुकावटें आएंगी, जिसके कारण बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। कपल्स के बीच गलतफहमी उत्पन्न होगी, जिसके कारण उनका रिश्ता टूट सकता है।
मीन राशि
मंगल का अस्त होना मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पारिवारिक तनाव बढ़ेगा। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। ज्यादा चिंता करने के कारण युवाओं की सेहत बिगड़ सकती है। किसी दोस्त को पैसे उधार दिए हैं, तो वो इस समय वापस नहीं मिलेंगे। बिजनेसमैन का बिजनेस पार्टनर से झगड़ा होगा, जिसका असर ऑफिस के काम पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी समय पर नहीं आएगी, जिसके कारण उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: महाशिवरात्रि से पहले शनि के नक्षत्र में चंद्र गोचर से 3 राशियों को होगा महालाभ, बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
13 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines