Chandra Gochar 2025: महाशिवरात्रि से पहले शनि के नक्षत्र में चंद्र गोचर से 3 राशियों को होगा महालाभ, बनेंगे बिगड़े काम!

Chandra Gochar 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए महाशिवरात्रि के पर्व का खास महत्व है, जिस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। ज्योतिष दृष्टि से महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। पर्व से एक दिन पहले चंद्र देव राशि परिवर्तन भी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि और चंद्र गोचर की सही तिथि के बारे में।

Shiv ji

Chandra Gochar 2025: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व दिवाली से कम नहीं है। इस पावन दिन भक्तजन व्रत रखते हैं और सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करते हैं। जप-तप करने के अलावा महाशिवरात्रि पर जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ माना जाता है। ज्योतिष दृष्टि से इस बार महाशिवरात्रि का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि से एक दिन पहले चंद्र का गोचर भी हो रहा है। चंद्र को मन, माता, मनोबल और भावना आदि का दाता माना जाता है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि से पहले चंद्र गोचर से किन तीन राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन

किस समय होगा चंद्र गोचर?

वर्ष 2025 में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, जिससे एक दिन पहले 25 फरवरी 2025, दिन मंगलवार को चंद्र की चाल बदलेगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार को प्रात: काल 12 बजकर 55 मिनट पर चंद्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना गया है, जो कर्म प्रधान ग्रह है।

विज्ञापन

चंद्र करेंगे इन 3 राशियों को मालामाल!

सिंह राशि

चंद्र की विशेष कृपा से सिंह राशि के जातकों को खास फायदा हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें धन लाभ होगा। साथ ही पद में बढ़ोतरी होने की भी प्रबल संभावना है। शिव जी के आशीर्वाद से सिंगल जातकों का विवाह तय हो सकता है। जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है, उनकी सेहत में सुधार होगा और कमर दर्द से मुक्ति मिलेगी। कारोबारी और दुकानदारों को मोटा मुनाफा होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

सिंह के अलावा तुला राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार 26 फरवरी से पहले मिल सकता है। शिव जी की कृपा से शादीशुदा कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। जिन जातकों की आयु 50 से 90 के बीच है, उनका स्वास्थ्य आने वाले दिनों में सही रहेगा। दुकानदारों के मुनाफे में वृद्धि होगी, जिसके बाद वो मनचाही संपत्ति खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

शिव जी का आशीर्वाद वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर बना हुआ है। कोई काम लंबे समय से अटका है, तो वो पूरा हो सकता है। बैंकिंग, हेल्थ, अकाउंटिंग, मीडिया, फाइनेंस और रिसर्च क्षेत्र से जुड़े जातकों को धन की प्राप्ति होगी। रुका हुआ पैसा कारोबारियों को वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से जल्द शुभ समाचार मिलेगा। भाई-भाई के रिश्ते में सफलता मिलेगी। आने वाले दिनों में यदि आपके लिवर या आंख का ऑपरेशन होने वाला है, तो वो सही होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ