Ghosting and Planets: बिना बताए रिश्ता तोड़ भागते हैं इन 3 राशि के लोग, जानें 'घोस्टिंग' का ज्योतिष कारण

Ghosting and Planets: कई लोग अचानक रिश्ता तोड़कर गायब हो जाते हैं, जिसे ‘घोस्टिंग’ कहते हैं. ज्योतिष अनुसार इसके पीछे 3 ग्रहों का प्रभाव माना गया है. आइए जानते हैं, कौन-सी 3 राशियां घोस्टिंग के लिए सबसे ज्यादा बदनाम हैं?

Ghosting-and-Planets

Ghosting and Planets: आपने सुना या देखा होगा कि कई लोग बिना कोई कारण बताए अचानक बात करना बंद कर देते हैं. मैसेज का जवाब देना छोड़ देते हैं. ऐसे गायब हो जाते हैं, मानो वे या आप कभी थे ही नहीं. इस तरह अचानक रिश्ता तोड़कर गायब हो जाना ‘घोस्टिंग’ कहलाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसके लिए अक्सर 3 ग्रह सबसे अधिक जिम्मेदार माने गए हैं. आइए जानते हैं, कौन-सी 3 राशियां ‘घोस्टिंग’ के लिए बदनाम हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन – दोमुंहा स्वभाव वाले लोग

बुध ग्रह द्वारा शासित मिथुन राशि के लोग बेहद बातूनी होते हैं और ये बातों से पलट भी जाते हैं. दरअसल, ये स्वभाव इनके लिए पलक झपकाने जैसा होता है. यह देखा गया है कि जब कोई रिलेशनशिप इन्हें उबाऊ लगने लगता है, तो ये बिना कोई वजह बताएं कॉन्टैक्ट तोड़ लेते हैं.

कुंभ – आजादी के दीवाने

वैदिक ज्योतिष में कुंभ शनि की राशि है, लेकिन वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में यूरेनस ग्रह को इसका इंचार्ज माना गया है, जो अचानक आने वाले बदलावों को प्रश्रय देते हैं. आपको बता दें, वर्तमान में मॉडर्न भारतीय ज्योतिष में भी यूरेनस को प्राथमिकता मिलने लगी हैं. कुंभ राशि के लोग अपनी आजादी से कोई समझौता नहीं करते हैं. यदि किसी रिलेशनशिप में इन्हें घुटन-सी महसूस होती है, तो ये बिना बताए गायब होना अपना अधिकार मानते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक – चुप्पी से बदला

वृश्चिक राशि के लोग थोड़े ‘मिस्टीरियस’ किस्म के होते हैं. सामान्यतः ये धोखा नहीं देते हैं, लेकिन जब इन्हीं लगता है सामने वाला धोखा दे रहा है, तब इनका एक अलग रूप सामने आता है. ये सीधे टकराने की बजाय चुपचाप दूरी बना लेते हैं कि अब ये रिश्ता नहीं निभाना है. इनकी चुप्पी और गायब होना एक चेतावनी होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ