Lucky Zodiac Sign: 26 मई को दूर होंगे इन 5 राशियों की प्रॉब्लम, खुलेंगे इनकम के नए स्रोत

Lucky Zodiac Sign: 26 मई, 2026 को बड़ा मंगल, शुभ योगों और ग्रह की स्थितियों का खास संयोग बन रहा है, जिससे 5 राशियों की आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: 26 मई, 2026 को ज्येष्ठ मास का मंगलवार है. इस दिन चौथा ‘बड़ा मंगल’ पर्व रहेगा. हर किसी पर हनुमान जी की कृपा बरसेगी. इसके साथ ही इस दिन पर रवि योग और सिद्धि योग गहरा प्रभाव रहेगा. इससे यह दिन कार्यों में सफलता के लिए बेहतरीन है. जहां तक ग्रहों के भावस्थ होने की बात है, तो सूर्य और बुध मित्र शुक्र के घर में, चंद्रमा की बुध की राशि कन्या में, मंगल स्वराशि में और शुक्र-गुरु भी बुध की राशि मिथुन में गोचरस्थ रहेंगे. वहीं, ग्रहों की इन शुभ स्थितियों से बुधादित्य योग और गजकेसरी योग भी बने हुए हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 26 मई के पंचांग के शुभ योग और ग्रहों की स्थितियां 5 राशियों के लिए बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकता है. इनकी राशियों के जातकों के लिए इनकम के नए सोर्स सामने आएंगे, जिससे इनकी लंबे समय से चली आ रही प्रॉब्लम दूर हो सकती हैं.

विज्ञापन

26 मई के लिए मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए 26 मई, 2026 का दिन राहत और तरक्की के योग दर्शा रहा है. नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान मिल सकता है. आपकी प्रॉब्लम HR डिपार्ट्मन्ट खुद हैन्डल करेगा. कारोबार में कोई नई डील मिलने से अचानक बाद मुनाफा हो सकता है. रुका हुआ धन भी आ सकता है और धन लाभ के नए रास्ते भी दिखेंगे. किसी काम के सिलसिले बाहर जाना पड़ सकता है, जो आगे लाभ देगा. आज आप किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करेंगे, जिससे आपके परिवार को भी खुशी होगी. आपके बच्चे भी कोई अच्छी खबर सुनाएंगे.

विज्ञापन

26 मई के लिए सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए 26 मई का दिन एक नया सवेरा सिद्ध हो सकता है. हनुमान जी कृपा से नया आत्मविश्वास जगेगा. कई महीनों से लंबित काम अचानक शुरू हो सकता है, जो खत्म होने के पहले बंद नहीं होगा. नौकरी में आपके मेहनत सबको दिखाई देगी. किसी सीनियर का सहयोग मिलने से आपका बड़ा काम सफल हो जाएगा. बिजनेस में नए संपर्क बनने से लाभ के नए रोडवे पर चलेंगे. जनसंपर्क से आपका लक्ष्य जल्दी पूरा हो सकता है. परिवार के लोगों के साथ किसी पार्टी में हिस्सा लेंगे. किसी अनजान व्यक्ति की हेल्प से आप पुण्य कमा सकते हैं.

विज्ञापन

26 मई के लिए कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 26 मई का दिन कई उपलब्धियां ला सकता हैं. चंद्रमा इसी राशि में स्थित हैं. इससे इस राशि के जातकों मन शांत और प्रसन्न रहेगा. आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी और आप कुछ नया करने का संकल्प लेंगे. किसी मित्र की मदद से कोई पुराना काम सही से निपट जाएगा. इससे भारी आर्थिक लाभ भी हो सकता है. आप कोई नया मकान देख सकते हैं. घर में खुशी का माहौल रहेगा. कारोबार से इनकम बढ़ने से मानसिक तनाव कम होगा. किसी रोगी व्यक्ति को देख आप उसकी सहायता के लिए आगे आएंगे. लोग आपकी तारीफ करेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

विज्ञापन

26 मई के लिए धनु राशिफल

26 मई का दिन धनु राशि के जातकों के लिए एक वरदान जैसा साबित हो सकता है. यह दिन आपके लिए गोल्डन टाइम हो सकता है, क्योंकि किस्मत आपका साथ देगी. आपको नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं. आप बिजनेस के विस्तार की योजना पर काम करेंगे. ऑनलाइन बिजनेस का रुख भांप कर आप कोई नया प्रोडक्ट और ऑफर लॉन्च कर सकते हैं. कोई पूरा विवाद खत्म होने से मन को शांति मिलेगी. अब आप कुछ बढ़िया और नई सोच पर काम कर पाएंगे. अचानक धन लाभ के भी संकेत हैं. किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से तनाव दूर होगा. आप किस बीमार पशु की सहायता करेंगे.

26 मई के लिए मीन राशिफल

मीन राशि के लोगों के लिए 16 मई के ज्योतिषीय योग-संयोग काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं. आपको हर काम में किस्मत का साथ मिल सकता है. रुके हुए काम भी खुद ब खुद पूरे होने लगेंगे. आपकी इनकम की प्रवाह तेज हो जाएगी. छोटे कारोबारियों को विशेष लाभ होगा. दूध या डेयरी उद्योग में अच्छा खासा मुनाफा होगा. नौकरीपेशा जातकों को लक्ष पूरा करने में कलीग और सीनियर दोनों का सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों के विवाह के योग अच्छे हैं, रिश्ता फाइनल हो सकता है. लव लाइफ में पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी. बच्चों के साथ कहीं टूर पर जाने की योजना बन सकती है. आप किसी मंदिर में दान दे सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ