Key Chain Astrology: घर की चाबियां कहीं भी रखने से ये ग्रह होते हैं नाराज, धन हानि के साथ रुक सकती है बरकत

Key Chain Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की चाबियों को गलत जगह रखने से एक खास ग्रह का दोष बढ़ सकता है। वास्तु के अनुसार, धन हानि और घर की बरकत पर भी इसका नेगेटिव असर होता है। आइए जानते हैं, ये ग्रह कौन-सा है और इसका जीवन पर क्या असर होता है?

Key-Chain-Astrology
विज्ञापन

Key Chain Astrology: घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि छोटी-छोटी आदतें भी किस्मत को बदल देती हैं। घर की चाबी भी एक ऐसी ही चीज है, जो देखने में बेहद छोटी है, लेकिन इसके रख रखाव के लिए बड़े एहतियात रखने होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि घर की चाबियां इधर-उधर यूं ही फेंक के रखी जाएं या किसी अनुपयुक्त जगह पर रखी जाए, तो इसका नेगेटिव असर सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है.

राहु से संबंध

ज्योतिष शास्त्र की मान्यता है कि चाबियां राहु का प्रतीक होती है, जो भ्रम, संशय, तनाव और अचानक आने वाली परेशानियों के कारक माने गए हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि घर की चाबियां केवल घर की कुंजी नहीं है, बल्कि किस्मत की कुंजी भी है। यदि इसको अस्त-व्यस्त रखा जाता है, जीवन में मानसिक दवाब बढ़ता है, अनचाहे खर्च होते हैं और काम में रुकावटें आती हैं।

विज्ञापन

चाबियों की सही दिशा

न केवल ज्योतिष बल्कि वास्तु शास्त्र में भी चाबियों की दिशा को खास महत्व दिया गया है। इसे घर की उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में की-होल्डर लगा कर रखना शुभ माना गया है। ये दिशाएं ऊर्जा का स्रोत मानी गई हैं। दरवाजे के पास भी की-होल्डर में चाबियां रखने से परेशानियां कम होती हैं और जीवन में डिसिप्लिन बना रहता है.

तिजोरी की चाबी

ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, पैसों की आलमारी यानी तिजोरी की चाबी को लेकर कभी भी लापवाही नहीं करना चाहिए। इसे कभी भी बिस्तर, डाइनिंग टेबल या किचन में नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से चाहे व्यवसाय हो या जॉब, हाथ में और घर में धन नहीं टिकता है।

विज्ञापन

टूटी चाबियों का क्या करें?

ज्योतिषाचार्य शांडिल्य के अनुसार, घर में बेकार चाबियों को नहीं रखना चाहिए। समय-समय पर इसे अलग कर देना चाहिए, वरना ऐसी चाबियों को घर में रखने से आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। ये जिंदड़ी की अड़चनें और बेवजह की परेशानी बढ़ाती हैं। इसलिए टूटी चाबियों का निस्तार समय रहते कर लेना चाहिए?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ