Lucky Zodiac Signs: 17 जुलाई से पलट सकती है 5 इन राशियों किस्मत, ग्रह योग दिलाएंगे तरक्की और धन लाभ

Lucky Zodiac Signs: 17 जुलाई को बन रहे खास ग्रह योग 5 राशियों के लिए शुभ संकेत दर्शा रहे हैं, जिनके लिए धन लाभ, करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs

Lucky Zodiac Signs: 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिष के नजरिए से काफी खास रहने वाला है. इस दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग बनेगा. साथ ही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन और अनिरुद्ध चतुर्थी का पावन व्रत भी रहेगा. ऐसे में धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही लिहाज से यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ग्रहों की बात करें तो शुक्र ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. इससे प्रेम, रिश्ते, आकर्षण और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को मजबूती मिल सकती है. वहीं चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. यहां उनकी शुक्र और केतु के साथ युति होगी, जिससे एक प्रभावशाली त्रिग्रही योग बनेगा. इसके अलावा सूर्य और गुरु पहले से ही कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. यह संयोग बुद्धि, ज्ञान और आध्यात्मिक सोच को मजबूत करने वाला माना जा रहा है. वहीं मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में वक्री, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. इन ग्रहों की स्थिति कई राशियों पर अलग-अलग असर डालेगी. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 17 जुलाई के ये ग्रह योग सभी 12 राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेंगे. हालांकि 5 राशियों के लिए यह दिन सबसे ज्यादा शुभ रहने की संभावना है. इन राशि वालों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ सकता है और रुके हुए काम पूरे होने की भी उम्मीद है. आइए जानते हैं, 17 जुलाई को किन 5 राशियों पर किस्मत सबसे ज्यादा मेहरबान रहने वाली है?

विज्ञापन

17 जुलाई का सिंह राशिफल

17 जुलाई सिंह राशि वालों के लिए सबसे खास दिनों में से एक साबित हो सकता है. चंद्रमा का आपकी राशि में आना आत्मविश्वास बढ़ाएगा. लोगों का भरोसा आपके ऊपर मजबूत होगा. ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी. कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन या नई भूमिका की चर्चा हो सकती है. बिजनेस में पुराने संपर्क फायदा दिला सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी. सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ेगी. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. दिन का सही इस्तेमाल आपको बड़ा फायदा दिला सकता है.

विज्ञापन

17 जुलाई का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है. सूर्य और गुरु का प्रभाव आपके फैसलों को मजबूत बनाएगा. करियर में नई शुरुआत के संकेत हैं. इंटरव्यू या मीटिंग आपके पक्ष में जा सकती है. बिजनेस में नया क्लाइंट मिलने की संभावना है. किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. कोई अधूरा काम पूरा होने से मन हल्का होगा. सेहत सामान्य रहेगी. भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है.

विज्ञापन

17 जुलाई का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए 17 जुलाई मेहनत का फल देने वाला दिन रहेगा. काम की रफ्तार तेज होगी. लंबे समय से रुका प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे. बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी नई स्किल को सीखने का मौका मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. दिन आपके पक्ष में काम करता नजर आएगा.

विज्ञापन

17 जुलाई का तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का प्रभाव काफी शुभ रहेगा. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में साझेदारी से लाभ होने के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है. प्रेम संबंध पहले से मजबूत होंगे. शादीशुदा जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. यात्रा का योग भी बन रहा है. मन सकारात्मक रहेगा. हर काम में संतुलन बनाए रखना फायदा देगा.

17 जुलाई का मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह दिन भाग्य का मजबूत सहयोग लेकर आएगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे. नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारी आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी. व्यापार में आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मानसिक तनाव कम होगा. सेहत में सुधार महसूस करेंगे. दिन का हर अच्छा मौका आपके लिए नई सफलता का रास्ता खोल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ