Lucky Zodiac Sign: 8 जून, 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. यह दिन सोमवार और पुरुषोत्तम मास का 23वां दिन है. इस तिथि की सबसे खास बात यह है कि इस दिन अधिक मास की भैरव अष्टमी और मासिक कृष्णाष्टमी एक साथ है. इसके साथ ही इस दिन शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का संयोग प्रीति योग से हो रहा है. वहीं, 7 जून की तरह इस दिन भी कुंभ राशि में चंद्र-राहु की युति और मिथुन राशि में बुध-शुक्र की युति बनी रहेगी. बाकी ग्रह भी यथावत रहेंगे यानी मेष में मंगल, वृषभ में सूर्य, कर्क में उच्चस्थ गुरु, सिंह में केतु और मीन में शनि विराजमां रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन योग और ग्रह संयोग से 5 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं, जिनके करियर और धन में बड़ा बदलाव दिख सकता है.
8 जून के लिए मेष राशिफल
8 जून के बाद परिस्थितियां मेष राशि के जातकों के पक्ष में झुक सकती हैं. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत दिखाई देगी. किसी सीनियर की नजर आप पर पड़ सकती है. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में पुराने संपर्क फायदा पहुंचा सकते हैं. नए कस्टमर बढ़ेंगे. रुका हुआ भुगतान वापस मिल सकता है. परिवार में संतान की सफलता खुशी देगी. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. पड़ोसी से संबंध बेहतर हो सकते हैं. स्टूडेंट जातकों को सही दर्शन मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. सोशल मीडिया पर आपकी बात लोगों को प्रभावित करेगी. किसी सरकारी प्रक्रिया में राहत मिलेगी. जमीन या वाहन से जुड़ा फैसला आगे बढ़ सकता है. आपको जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिलेगा. मन हल्का होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को नए कपड़े में देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
---विज्ञापन---
8 जून के लिए मिथुन राशिफल
बातचीत की क्षमता 8 जून के बाद से मिथुन राशि के जातकों की सबसे बड़ी ताकत बनेगी. लोग आपकी राय को महत्व देंगे. नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को संकेत मिल सकते हैं. इंटरव्यू में प्रदर्शन अच्छा रहेगा. व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. ऑनलाइन काम करने वालों को विशेष लाभ हो सकता है. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. किसी रिश्तेदार से पुरानी दूरी कम हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. विद्यार्थी नए विषय को जल्दी समझ पाएंगे. शिक्षक का सहयोग मिलेगा. बैंक से जुड़ा कोई काम आसान हो सकता है. कोई पुराना मित्र अचानक मदद कर सकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा.
---विज्ञापन---
8 जून के लिए कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए 8 जून का समय उपलब्धियों का संकेत दर्शा रहा है. जॉब प्लेस पर आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है. मीटिंग में आपकी बात मानी जा सकती है. नए अवसर सामने आएंगे. व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है. आय के अतिरिक्त स्रोत बनने के प्रबल संकेत हैं. परिवार में किसी शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है. घर में सुख-सुविधा बढ़ सकती है. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. उसका सहयोग लाभदायक रहेगा. सरकारी दफ्तर का लंबित काम पूरा हो सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी. स्वास्थ्य संतुलित रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Hand Hair Meaning: हथेली के पिछले हिस्से पर बाल देता है अहम संकेत, जानें सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताएं
---विज्ञापन---
8 जून के लिए कन्या राशिफल
8 जून कन्या राशि के जातकों का व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल हो सकती है. काम में कलीग का सहयोग मिलेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे. कोई नया ग्राहक लंबे समय तक जुड़ सकता है. परिवार में आपकी सलाह की सराहना होगी. घर के किसी छोटे विवाद का समाधान निकल सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. किसी अनुभवी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सीख मिलेगी. कर्ज से जुड़ी चिंता कम हो सकती है. निवेश की नई योजना बन सकती है. स्थानीय स्तर पर आपकी पहचान मजबूत होगी. किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. पालतू पशु की देखभाल में समय देंगे. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा.
8 जून के लिए कुंभ राशिफल
8 जून को कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ कई मामलों में मिल सकता है. नौकरी में कई नई संभावनाएं सामने आ सकती है. लंबे समय से प्रतीक्षित सूचना मिल सकती है. कारोबार में बड़ा निर्णय फायदेमंद साबित होगा. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आय बढ़ सकती है. किसी पुराने ग्राहक की वापसी हो सकती है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में लाभ होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में गति आएगी. कानूनी मामले में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. पुराने दस्तावेज व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा. किसी सामाजिक सेवा कार्य से जुड़ सकते हैं. लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक संतुलित नजर आएगी.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.