Lucky Zodiac Sign: 19 जून, 2026 को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है. यह दिन ग्रहों में सुख, वैभव और प्रेम के दाता शुक्र और देवी दुर्गा और मां लक्ष्मी को समर्पित है. यह एक एक शुभ तिथि हैं और इस दिन स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाएगी, जो देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. वहीं इस तिथि का संयोग शुभ कार्यों के लिए उत्तम रवि योग के साथ हो रहा है. दूसरी ओर ग्रहीय व्यवस्था में कर्क राशि में बना त्रिग्रही योग भंग हो चुका है, किन वर्तमान में तीन-तीन युतियां बनी हुई हैं- मिथुन राशि में बुध-सूर्य युति, कर्क राशि में गुरु-शुक्र युति और सिंह राशि में चंद्र-केतु युति. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत हैं यानी मेष राशि में मंगल, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि विराजमान है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 19 जून के ज्योतिषीय योग-संयोग से 5 राशियों पर सबसे अधिक असर होने के योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं और उनकी कमाई बढ़ सकती है?
19 जून का वृषभ राशि
19 जून का दिन वृषभ राशि के जातकों लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा. लोग आपकी बात को गंभीरता से सुनेंगे. नौकरी में कोई जिम्मेदार काम मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. व्यापार में पुराने ग्राहक फिर सक्रिय हो सकते हैं. ऑनलाइन कारोबार करने वालों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक साबित होगी. किसी रिश्तेदार से लंबे समय बाद बातचीत हो सकती है. बैंक या वित्तीय संस्था से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. रुका हुआ भुगतान मिलने के संकेत हैं. छात्रों का ध्यान पढ़ाई में अधिक लगेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सकारात्मक परिणाम दिख सकते हैं. पड़ोसी के साथ चल रहा छोटा विवाद समाप्त हो सकता है. किसी जरूरतमंद रोगी की सहायता करने का अवसर मिलेगा. इससे मानसिक संतोष बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मीठे भोजन की अधिकता से बचना बेहतर रहेगा.
19 जून का मिथुन राशि
19 जून का समय मिथुन राशि के लिए उपलब्धियों के द्वार खोल सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में आपकी योजना सफल हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपकी राय को महत्व मिलेगा. व्यापारियों को नए संपर्कों का लाभ मिल सकता है. सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों की पहुंच बढ़ सकती है. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात नई योजना का कारण बन सकती है. छात्र नई तकनीक या नए विषय में रुचि दिखा सकते हैं. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला राहत दे सकता है. सरकारी दफ्तर में अटका कार्य गति पकड़ सकता है. प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी. छोटी यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है. स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस होगा. नियमित दिनचर्या बनाए रखना लाभ देगा.
19 जून का कर्क राशिफल
गुरु और शुक्र का प्रभाव कर्क राशि के लोगों लिए विशेष अवसर बना सकता है. करियर में आगे बढ़ने के संकेत हैं. नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छी सूचना मिल सकती है. व्यापार में लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं. नया ग्राहक उम्मीद से बेहतर सौदा दे सकता है. परिवार में किसी शुभ चर्चा की शुरुआत हो सकती है. घर की साज-सज्जा या मरम्मत का कार्य आगे बढ़ सकता है. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. किसी किरायेदार या संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है. छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए मेहनत का फल मिलने लगेगा. ऑनलाइन पढ़ाई करने वालों को अच्छी प्रगति दिखेगी. प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. पशु सेवा या किसी सामाजिक कार्य से सम्मान मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी.
19 जून का सिंह राशिफल
यह दिन सिंह राशि के लिए विशेष पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. लोग आपके नेतृत्व की सराहना करेंगे. नौकरी में नई भूमिका या अतिरिक्त अधिकार मिल सकते हैं. व्यापार में रुकी हुई बातचीत फिर शुरू हो सकती है. मार्केटिंग और प्रचार से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि खुशी का कारण बनेगी. पुराने रिश्तों में फिर से गर्मजोशी लौट सकती है. छात्र रचनात्मक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. स्थानीय स्तर पर किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. किसी पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में प्रगति होगी. पुलिस या प्रशासन से जुड़ा कोई लंबित काम सुलझ सकता है. प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आंखों की देखभाल पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा.
19 जून का मीन राशिफल
19 जून का दिन मीन राशि के जातकों लिए भाग्यवर्धक संकेत दे सकता है. लंबे समय से रुकी योजना आगे बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी के साथ सम्मान मिल सकता है. व्यापार में लाभ की गति तेज हो सकती है. विदेशी या दूरस्थ क्षेत्र से जुड़ा काम फायदा दे सकता है. परिवार में आपसी समझ बेहतर होगी. किसी बुजुर्ग सदस्य का आशीर्वाद मनोबल बढ़ाएगा. रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा. छात्र पढ़ाई में नई ऊर्जा महसूस करेंगे. शोध और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. किसी अस्पताल, संस्था या सेवा कार्य से जुड़कर सकारात्मक अनुभव प्राप्त होगा. धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. सोशल मीडिया पर आपकी बातों को अच्छा समर्थन मिल सकता है. आर्थिक मामलों में समझदारी लाभ देगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. नींद पूरी लेने पर ऊर्जा बनी रहेगी. मानसिक शांति भी बढ़ेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.