हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: बुध गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें सोमवार का राशिफल और उपाय

Love Rashifal 9 June 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 9 जून 2025 को नक्षत्र गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 9 जून 2025 के प्रेम राशिफल, उपाय, सावधानी, लकी दिशा, रंग और अंक के बारे में।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 9 June 2025: 9 जून का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध नक्षत्र गोचर कर रहे हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 9 जून को सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल प्रात: काल 07 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।

सोमवार को दोपहर 1 बजकर 08 मिनट तक शिव योग रहेगा, जिसके बाद सिद्ध योग का आरंभ होगा। इस बीच दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर बुध आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि सोमवार को होने वाले बुध गोचर का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 9 जून 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

बुध की कृपा से मेष राशिवालों की लाइफ में प्रेम, रोमांस और समझ बढ़ेगी। घर पर ही शाम में जीवनसाथी संग अच्छे पल साझा करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, यात्रा के दौरान उनकी अपने सच्चे प्यार से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन
  • उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोजाना उसकी पूजा करें।
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 09
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- फालतू खर्च करने से बचें।

ये भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि ने किया अपने ही नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश, इन 3 राशियों का बुरा समय हुआ खत्म

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

विवाहित जातकों की लाइफ में नई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो एक बार फिर पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण बनेंगी। लेकिन सिंगल जातकों के लिए ये दिन कुछ मामलों में अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा का आनंद लेंगे।

विज्ञापन
  • उपाय- शिव जी और शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।
  • शुभ रंग- हल्का नीला
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- वाहन धीरे चलाएं।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

सफर के दौरान सिंगल जातकों को उनका हमसफल मिल सकता है। विवाहित जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंध में गहराई, समझ, और सामंजस्य की कमी के कारण मन-मुटाव बढ़ेंगे।

  • उपाय- देवी पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- खानपान पर ध्यान दें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

विवाहित जातक सफर के दौरान अपनी सेहत पर खास ध्यान दें। गलत खानपान के कारण तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण यात्रा का मजा खराब हो जाएगा। इसके अलावा जीवनसाथी नाराज भी हो सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में प्यार और भरोसे का संतुलन बना रहेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 12
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- गरीबों का अपमान न करें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातकों के संबंधों में उत्साह और रोमांच बढ़ेगा। दिन खत्म होने से पहले साथी के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके ऊपर थकान हावी रहेगी। किसी दोस्त से मिलने का कोई प्लान नहीं बनेगा।

  • उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 05
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

विवाहित जातक सफर के दौरान अपने हमसफर के साथ नए अनुभव साझा करेंगे। आप दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा और विश्वास बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपना हमसफर दिन खत्म होने से पहले सोमवार को मिल सकता है।

विज्ञापन
  • उपाय- पीले रंग के कपड़ों का दान करें।
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 20
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- हंसी-मजाक करने से बचें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

प्रेम संबंध में संवाद और समझ की कमी के कारण तनाव उत्पन्न होगा। विवाहित जातकों को अकेलापन महसूस होगा और नकारात्मकता मन पर हावी रहेगी। सिंगल जातक भाई के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

  • उपाय- दाल का दान करें।
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 03
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- बिना सोचे-समझे किसी भी चीज की प्लानिंग न करें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

सिंगल जातक घरवालों के साथ कहीं बाहर जा रहे हैं तो उस दौरान आपके रिश्ते की बात चल सकती है। किसी अच्छे घर से रिश्ता भी आ सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में स्थिरता और गहराई आ सकती है। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।

विज्ञापन
  • उपाय- सोमवार का व्रत रखें।
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 16
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- जल्दबाजी में घर से बाहर न निकलें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

कपल के रिश्ते में रोमांस और आकर्षण का भाव बढ़ेगा। साथी के साथ समय बिताने का ज्यादा समय नहीं मिलेगा, लेकिन आप दोनों के बीच दूरियां भी पैदा नहीं होंगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जल्द अपने हमसफर से मुलाकात होगी।

  • उपाय- शिव परिवार की पूजा करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं।
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- यात्रा के दौरान सेहत पर ध्यान दें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

हाल के दिनों में जिन जातकों का रिश्ता पक्का हुआ है, उनका साथी के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। जबकि विवाहित कपल के बीच दूरियां पैदा होंगी। कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच लड़ाई कराने की कोशिश कर सकता है। इसलिए सावधान रहें।

विज्ञापन
  • उपाय- घर के मंदिर में घी का दीपक सुबह-शाम जलाएं।
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 29
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- गरीबों से लड़ाई न करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित जातक अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान दें। किसी भी चीज के बारे में ज्यादा न सोचें। वक्त के साथ सब सही हो जाएगा। दिन खत्म होने से पहले जीवनसाथी के साथ कुछ समय के लिए मन की बात करने का भी समय मिलेगा। बुध गोचर के प्रभाव के कारण सिंगल जातकों को उनका हमसफर मिल सकता है।

  • उपाय- गरीबों की आर्थिक रूप से सहायता करें।
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 14
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

शादीशुदा जातकों का घरेलू जीवन सुखद रहेगा। हर काम में जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन प्राप्त होगा। सिंगल लोगों की कुंडली में प्रेम विवाह का योग नहीं है। इसलिए बेवजह परेशान न हों और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

विज्ञापन
  • उपाय- मां लक्ष्मी को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 21
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- संपत्ति का सौदा न करें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 18 अक्टूबर तक मिथुन राशि में रहेंगे गुरु, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया 12 राशियों में किसको होगा नुकसान व फायदा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola