Shani Gochar: शनि ने किया अपने ही नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश, इन 3 राशियों का बुरा समय हुआ खत्म

Shani Gochar 2025: बीते दिनों 7 जून को कर्मफल दाता शनि ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। इस समय शनिदेव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में मौजूद हैं, जिसके स्वामी खुद शनि हैं। चलिए जानते हैं 7 जून को किस समय शनि का नक्षत्र गोचर हुआ है और उसके कारण किन तीन रशिवालों का बुरा समय खत्म होने वाला है।

Shani Gochar

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि एक महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिनके राशि गोचर से लेकर नक्षत्र परिवर्तन का गहरा प्रभाव लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। इसके अलावा शनि की वक्री, मार्गी, अस्त और उदय चाल का भी असर राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों शनिवार को शनि ने उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद से निकलकर उत्तरा भाद्रपद के द्वितीय पद में प्रवेश किया है। 7 जून 2025 को शनि का ये गोचर दोपहर 04 बजकर 45 मिनट पर हुआ है।

विज्ञापन

शनि के इस गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। दरअसल, जब भी शनि अपने नक्षत्र या राशि में गोचर करते हैं तो उससे वो अधिक बलवान हो जाते हैं। उनकी ऊर्जा और भी सशक्त हो जाती है। इसी वजह से कुछ राशियों को खास फायदा होने के योग बनते हैं।

विज्ञापन

शनि के नक्षत्र गोचर का असर

सिंह राशि

बीते दिनों हुए शनि गोचर के कारण सिंह राशिवालों को अत्यंत फायदा होने वाला है। घरवाले कार खरीदने के लिए मान जाएंगे। उम्मीद है कि इसी महीने आप अपनी ड्रीम कार खरीदेंगे। जबकि कारोबारियों का संपत्ति में निवेश करने का प्लान बनेगा, जिससे अभी कुछ खास लाभ नहीं होगा। लेकिन कुछ साल बाद आपकी इच्छा से ज्यादा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का मूड बढ़िया रहेगा। ऑफिस में बॉस व सहकर्मियों से तालमेल सही रहेगा।

  • उपाय- शनिवार का व्रत रखें और नियमित रूप से पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: रविवार को इन 3 राशियों की लव लाइफ की मुश्किलें होंगी दूर, 1 के लिए आ सकता है रिश्ता

विज्ञापन

मिथुन राशि

शनि का ये गोचर मिथुन राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। पुराने विवादों के कारण घर में चल रहा क्लेश समाप्त होगा। कारोबारी वर्ग करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बोनस मिलने से नौकरीपेशा जातकों को धन संकट से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और सेहत का साथ मिलेगा। इसके अलावा करियर में प्रगति के योग हैं।

  • उपाय- शनिदेव को खुश करने के लिए उनके चरणों में सरसों का तेल, काले तिल और काले फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

सिंह और मिथुन के अलावा वृश्चिक राशिवालों की जिंदगी में भी शनि की कृपा से खुशियां बढ़ेंगी। नौकरी कर रहे जातक मन लगाकर काम करेंगे तो समय से पहले टारगेट अचीव हो जाएगा। कारोबारियों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दुकानदारों की कुंडली में नए स्रोतों से धन लाभ होने के योग हैं। पुराने विवाद सुलझ जाएंगे और रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य सही रहेगा, जिससे वृश्चिक राशिवाले ऊर्जावान महसूस करेंगे।

विज्ञापन
  • उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें और शनिदेव की पूजा करें।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ