Love Rashifal 3 December 2024: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों और 12 राशियों का उल्लेख है। नौ ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं, जिसका असर प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 3 दिसंबर 2024, दिन मंगलवार को मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि है। साथ ही शूल योग बन रहा है, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं कि ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ।
मेष राशि
शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन पार्टनर के साथ अच्छा व्यतीत होगा। दोपहर बाद पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। साथ में समय बिताने से कपल के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि
शादीशुदा जातकों को पार्टनर के साथ सुनहरे व रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भी पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
सिंगल जातकों के लिए आज दोपहर से पहले शादी का रिश्ता आ सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका संध्या के बाद का समय अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बहुत बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
कर्क राशि
जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनकी दोपहर से पहले अपने सोलमेट से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। सोलमेट के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 5
सिंह राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते के लिए अगर उनके माता-पिता नहीं मान रहे हैं, तो आज दोपहर से पहले उनसे एक बार फिर बात करने का प्रयास करें। उम्मीद है कि वो आपके रिश्ते के लिए हां कर देंगे। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का शाम के बाद अच्छा समय मिलेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: शुक्र गोचर से चमकी 3 राशियों की किस्मत, महीनेभर में लगेगा पैसों का अंबार!
कन्या राशि
अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो इसके लिए आज का दिन उपयुक्त है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 9
तुला राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पार्टनर के साथ अकेले में बात करने का अच्छा मौका मिलेगा। इससे आप दोनों के बीच आई दूरियां खत्म होंगी और प्रेम का स्तर बढ़ेगा। वहीं जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
बीते कुछ दिनों से यदि आपका अपने पार्टनर से वाद-विवाद चल रहा है, तो इस बारे में उनसे जल्द से जल्द बात करें। अन्यथा आगे चलकर आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी। शादीशुदा जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है, जिसके प्रभाव के कारण विवाह का योग नहीं बन रहा है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
धनु राशि
यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपके रिश्ते में दरार आने की संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के अलावा शादीशुदा लोगों का दिन भी उपयुक्त नहीं रहेगा। पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
मकर राशि
शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में विभिन्न परेशानियों के आगमन होने के योग हैं। किसी बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। इसके अलावा माता-पिता जी की नाराजगी का भी सामना आपको करना पड़ेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि
यदि आप अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने प्यार का इजहार करने के लिए ये समय उपयुक्त नहीं है। उम्मीद है कि आपका दिल टूट सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उन्हें पार्टनर के साथ आनंद के पल बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 4
मीन राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। पार्टनर से बात करने से जल्द परेशानी का हल मिल जाएगा। इसके अलावा संध्या के बाद डेट पर जाने का प्लान भी आपका पार्टनर बना सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines