Love Rashifal 25 June 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 जून को दोपहर 04 बजकर 01 मिनट तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद आद्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। वहीं दोपहर में राहुकाल 12 बजकर 29 मिनट से लेकर 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
गणेश जी को समर्पित बुधवार को गण्ड योग, वृद्धि योग और ध्रुव योग भी बन रहा है। जबकि प्रात: काल 05 बजकर 08 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी शनिदेव हैं। शनि को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है, जो दुख, बीमारी और मोक्ष के दाता हैं। चलिए अब जानते हैं 25 जून 2025 के लव राशिफल के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित कपल की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। घरवालों से तू-तू मैं-मैं भी हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनका मन परेशान रहेगा और किसी भी काम में दिल नहीं लगेगा। इसके अलावा कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की भी संभावना नहीं है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 08
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- गणेश जी को मिठाई का भोग लगाएं।
- सावधानी- गलत संगत से दूर रहें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित कपल घर पर अच्छा समय बिताएंगे। कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, बल्कि पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। बुधवार को डिनर घर पर ही जीवनसाथी के साथ करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों के ऊपर नकारात्मकता हावी रहेगी, जिसके कारण बनते-बनते काम बिगड़ जाएंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 28
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- घर में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करें।
- सावधानी- लालच में आकर गलत काम न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित जातकों की खुशियों पर ब्रेक लग सकता है। किसी की बातों में आकर जीवनसाथी पर शक न करें और न ही उनका पीछा करें। बुधवार को आप जितना शांत रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के ऊपर नकारात्मकता हावी रहेगी, जिसके कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और कहीं जाने का मन नहीं करेगा।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 18
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।
- सावधानी- गुस्सा न करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में स्नेह बढ़ेगा। जीवनसाथी संग मन की बातें करने से खुशी होगी और काफी परेशानियों के समाधान निकलेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनकी सेहत में थोड़ी गिरावट आएगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना हुआ है तो कैंसिल हो जाएगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 04
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- मोदक का दान करें।
- सावधानी- झूठ बोलने से बचें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
किसी बाहरी इंसान की दखलअंदाजी के कारण शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में परेशानियां बढ़ेंगी। इस समय जीवनसाथी पर भरोसा रखें और दूसरों की बातों पर जल्दी से विश्वास न करें। सच्चे प्यार से मुलाकात के लिए सिंगल लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 14
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
- सावधानी- रिश्तों में शक को न लाएं।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों के प्रेम जीवन पर बुध गोचर का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर तू-तू मैं-मैं जरूर होगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता बुधवार को दिन खत्म होने से पहले आ सकता है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 21
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- शरबत का दान करें।
- सावधानी- मोह से दूर रहें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी को लेकर सतर्क रहना होगा। कोई उनके मन में आपके खिलाफ गलत बातें भर सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें सच्चे प्यार से मुलाकात करने के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- भूरे रंग की मिठाई का दान करें।
- सावधानी- किसी की भावनाओं का अनादर न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
हाल के दिनों में जिन जातकों का रिश्ता हुआ है, उनके प्रेम संबंध में सुधार आएगा। एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ने से रिश्ते में मजबूती आएगी। अविवाहित जातकों के लिए किसी पुराने दोस्त के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- लोगों की आर्थिक रूप से सहायता करें।
- सावधानी- गुस्सा करने से बचें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
शादीशुदा जातकों के प्रेम संबंध में स्नेह बरकरार रहेगा। लेकिन विश्वास की कमी के कारण प्यार की डोर थोड़ी डगमगा सकती है। इसलिए सतर्क रहें। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता दिन खत्म होने से पहले आ सकता है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 09
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
- सावधानी- क्रोध करने से बचें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। लेकिन आप कोशिश करेंगे तो बात ज्यादा नहीं बिगड़ेगी। सिंगल जातकों का मन परेशान रहेगा। किसी खास से मिलने जा रहे हैं तो प्लान टालना ही सही रहेगा।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- हल्दी का दान करें।
- सावधानी- लालच की भावना को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए दिन बढ़िया है। सही समय पर जीवनसाथी से बात करेंगे तो मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित जातक करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 17
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- तिल का दान करें।
- सावधानी- गलत भाषा का इस्तेमाल न करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
मीन राशिवालों के प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। जीवनसाथी संग तू-तू मैं-मैं चल रही है तो उसका समाधान निकलेगा। अविवाहित लोगों को अपना सच्चा प्यार बुध देव की कृपा से 25 जून 2025 को मिल सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 05
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- कपड़ों का दान करें।
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हर दुख को सुख में बदल देगा सुंदरकांड का पाठ, पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम और लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines