Love Rashifal 14 June 2025: विवाह के कारक ग्रह गुरु का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसकी स्थिति को देखकर व्यक्ति की लव लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलते हैं। लेकिन जब-जब गुरु ग्रह की जगह बदलती है तो उसका अच्छा-खासा असर लोगों के प्रेम जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 जून 2025 को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह राहुकाल 9 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
शनि देव को समर्पित शनिवार को अति शुभ ब्रह्म योग और इन्द्र योग भी बन रहा है। वहीं ग्रहों की बात करें तो 14 जून को चन्द्रमा मकर राशि में संचार करेंगे। जबकि गुरु का मिथुन राशि में गोचर होगा, जो विवाह के कारक ग्रह हैं। चलिए अब जानते हैं 14 जून 2025, वार शनिवार के लव राशिफल, सावधानी और शुभ उपायों आदि के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा चल रहा है तो उनका दिल फिर से जुड़ सकता है। साथी को अपनी गलती का अहसास होगा और वो आपके साथ समय बिताने की इच्छा जाहिर करेंगे। सिंगल जातकों को नए लोगों से मुलाकात करने से खुशी मिलेगी।
- उपाय- कलम का दान करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 16
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- नकारात्मक चीजों से दूर रहें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों को अपने प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं जाएंगे और आनंद के पल बिताएंगे। इससे रिश्ते में उत्साह और रोमांच में इजाफा होगा। अविवाहित जातक धैर्य रखें और सही व्यक्ति से मुलाकात होने का इंतजार करें।
- उपाय- पीले या सफेद रंग के कपड़ों का दान करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- व्यवहार पर ध्यान दें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित कपल के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी से बातचीत करने से रिश्ते में संतुलन, समझ, विश्वास और प्यार बढ़ेगा। अविवाहित जातक अपने आप पर ध्यान केंद्रित करेंगे। किसी दोस्त या खास इंसान से बातचीत नहीं होगी।
- उपाय- घर में विष्णु और लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 21
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों को अपनी लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे रिश्ते में प्यार और रोमांस का स्तर बढ़ेगा। अविवाहित जातक प्यार के मामले में जल्दबाजी न करें और सही व्यक्ति के आने का इंतजार करें।
- उपाय- विष्णु जी की पूजा करें।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी की बातों में आकर कोई फैसला न लें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातक यदि किसी बात को लेकर परेशान हैं तो जीवनसाथी से इस बारे में खुलकर बात करें और रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति को न आने दें। जो लोग अविवाहित हैं, वो जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और सच्चे प्यार से मुलाकात होने का इंतजार करें।
- उपाय- पीले चंदन का दान करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 12
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- निवेश करने से बचें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों की जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पुरानी बातें रिश्ते में एक बार फिर तनाव पैदा करेंगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी भाई-बहन से अनबन हो सकती है। इसके अलावा घर के बड़ों से फटकार भी लग सकती है।
- उपाय- केले या अनार का दान करें।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 28
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- ठंडी चीजों को खाने से बचें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
सिंगल लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे ढेरों बातें करके आपको खुशी मिलेगी। विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा होगा। पुरानी बातें एक बार फिर आपके रिश्ते में गहरा व नकारात्मक प्रभाव डालेंगी।
- उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- तबीयत को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातक पुरानी बातों को लेकर सोचते रहेंगे और जीवनसाथी से इस बारे में चर्चा करेंगे, जिसके कारण एक बार फिर कपल के बीच झगड़ा होगा। अविवाहित लोगों की कुंडली में विवाह का प्रबल योग है लेकिन कुछ समय बाद। इसलिए अभी धैर्य रखें और बात-बात पर चिंता न करें।
- उपाय- धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 30
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जातकों के रिश्ते में संचार और विश्वास की कमी के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। हो सके तो शनिवार को आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाएं और उन्हें गिफ्ट दें। जो लोग अभी सिंगल हैं, उन्हें किसी करीबी दोस्त से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। उम्मीद है कि ये दोस्ती कुछ ही साल में प्यार में बदल जाएगी।
- उपाय- गुरु के मंत्रों का जाप करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 33
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- कोई भारी सामान न उठाएं।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव की कमी के कारण परेशानी होगी। विवाहित जातकों के ऊपर अकेलापन हावी रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका मन भी परेशान रहेगा। चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी रहेगा, जिसके कारण कई लोगों से झगड़ा हो सकता है।
- उपाय- फलों का दान करें।
- शुभ रंग- ग्रीन
- शुभ अंक- 13
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
बीते दिनों कपल के बीच झगड़ा हुआ था तो वो सुलझ जाएगा। दोनों में से कोई भी एक बातचीत करने की पहल करेगा तो बात बन जाएगी। सिंगल लोगों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।
- उपाय- पीले रंग के कपड़ों का दान करें।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 21
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- बात-बात पर झूठ न बोलें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातकों के साथी को अपनी गलती का अहसास होगा, जिसके बाद वो आपसे बातचीत करने की पहल करेंगे। इससे रिश्ते में गहराई आएगी और समझ बढ़ेगी। प्यार के मामले में सिंगल लोगों का दिन रोजाना की तरह सामान्य रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और परिवारवालों के साथ सुखद समय बिताएंगे।
- उपाय- चने की दाल का दान करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- कोई गलत काम न करें।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन पर बना सौभाग्य-शोभन योग का महासंयोग, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines