Laddu Gopal: कहीं आप तो नहीं रखते घर मंदिर में लड्डू की एक से अधिक मूर्तियां? भुगतने पर सकते हैं ये गंभीर परिणाम

Laddu Gopal Idol

Laddu Gopal Idol

विज्ञापन

Laddu Gopal Idol: लड्डू गोपाल को भगवान श्रीकृष्ण का ही एक रूप माना गया है। ऐसे में कई लोग अपने घर में लड्डू गोपाल रोजाना पूजा करते हैं ताकि उनकी कृपा प्राप्त हो सके। कई भक्त तो लड्डू गोपाल को छोटे से बच्चे की तरह रखते हैं और उनकी खूब सेवा करते हैं। कई भक्त तो अपने घर के पूजा मंदिर में एक से अधिक लड्डू गोपाल की मूर्तियां रखकर उनकी पूजा करते हैं। आइए जानते हैं पूजा मंदिर में एक से अधिक लड्डू गोपाल की मूर्तियां रखना कितना सही है। शास्त्रों में इस बारे में क्या खास बताया गया है।

पूजा मंदिर में कितनी लड्डू गोपाल की मूर्ति रखें ?

शास्त्रों के मुताबिक घर के मंदिर किसी भी देवी-देवता की एक से अधिक मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। इस नियम के मुताबिक अगर आप अपने घर के पूजा मंदिर में लड्डू गोपाल की एक मूर्ति रखेंगे तो वह शुभ और मंगलकारी रहेगा। वहीं अगर आप पूजा मंदिर में एक से अधिक लड्डू गोपाल की मूर्तियां रखते हैं तो उनकी अलग-अलग रूप में पूजा करनी चाहिए। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा आप चाहें तो एक मूर्ति को कृष्ण तो दूसरी को बलराम के रूप में पूजन सकते हैं।

विज्ञापन

लड्डू गोपाल की मूर्ति के बारे में धर्म-शास्त्र के जानकार बताते हैं कि लड्डू गोपाल की इस तरह की मूर्ती की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ऐस में अगर आप भी अपने घर के पूजा में मंदिर में लड्डू गोपाल को रखते हैं, और उनकी रोजाना पूजा करते हैं तो उपर दिए गए नियमों का खास तौर से पालन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ