Name Astrology: इन अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम; वो होते हैं बेहद जिद्दी, नहीं सुनते किसी की भी बात

Naam Jyotish Shastra: नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है, जिसकी मदद से उनके स्वभाव, करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और जीवन में घटित होने वाली कई घटनाओं के बारे में पता चलता है। चलिए जानते हैं उन अक्षरों के बारे में, जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोगों का स्वभाव जिद्दी होता है।

Name Astrology

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Name Astrology: बचपन में हर बच्चा जिद्दी होता है। माता-पिता खुशी-खुशी अपने बच्चे की हर जिद्द को पूरा भी करते हैं, लेकिन जब ये ही आदत बन जाती है तो इससे न सिर्फ बच्चे को परेशानी होती है बल्कि पेरेंट्स भी परेशान होने लगते हैं। किसी भी चीज की जिद्द करना एक समय तक ठीक है, लेकिन वक्त और परिस्थिति को देखकर कई बार जिद्द को छोड़ना ही सही रहता है। हालांकि कुछ लोग ये बात नहीं समझते हैं और बात-बात पर जिद्द करने लगते हैं।

आज हम आपको नाम ज्योतिष शास्त्र की मदद से उन अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम इनसे शुरू होता है, वो काफी जिद्दी होते हैं। जल्दी से किसी की बात नहीं मानते हैं और केवल वो ही करते हैं, जो उन्हें सही लगता है। 

इन लोगों को मनाना है मुश्किल

नाम ज्योतिष शास्त्र यानी नेम एस्ट्रोलॉजी में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके बारे में बहुत कुछ पता चलता है। माना जाता है कि जिन लोगों का नाम M, N, P, R, S या K अक्षर से शुरू होता है, वो दिमाग से तेज होते हैं। जो हर समय खुद को बेस्ट दिखाने की कोशिश करते हैं। वहीं इनके स्वभाव की बात करें तो ये काफी हठी यानी जिद्दी होते हैं। ये लोग कभी किसी की बात नहीं मानते हैं बल्कि अपने मन का ही करते हैं। यदि कोई इन्हें इनकी भलाई की बात भी बोलता है तो उसे ये अनदेखा करते हैं।

गौरतलब है कि बिना इनकी मर्जी से कोई भी इनसे कोई काम नहीं करवा सकता है। ये अपने मन के मालिक होते हैं। लेकिन इन लोगों को कभी चैलेंज नहीं करना चाहिए। नहीं तो ये अपनी जिद्द में असंभव कार्य को भी संभव कर देते हैं। यदि ये किसी से नाराज हो जाते हैं तो पहल करके कभी भी उनसे बात करने की कोशिश नहीं करते हैं।

मतलबी होते हैं ये लोग

नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का नाम A, V या T अक्षर से शुरू होता है, वो बहुत ज्यादा मतलबी होते हैं। ये केवल अपने बारे में सोचते हैं और कभी किसी की मदद के लिए आगे नहीं आते हैं। बल्कि दूसरों की खुशियों में भंग डालने के मौके तलाशते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ