जानिए कब है कामदा एकादशी, इन उपायों से हल होगी आपकी हर मुश्किल
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Kamada Ekadashi: नए हिंदू संवत्सर 2080 की पहली एकादशी एक अप्रैल को आ रही है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी होने के कारण इसे कामदा एकादशी भी कहा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि कामदा एकादशी व्रत के प्रभाव से राक्षस भी पापमुक्त हो जाते हैं। इस व्रत को करने वाला मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार यह एकादशी एक अप्रैल 2023 को सुबह 1.58 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 2 अप्रैल 2023 को सुबह सूर्योदय पूर्व 4.19 बजे होगा। इस तरह दोनों दिन व्रत किया जा सकेगा। यदि शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो इस दिन सुबह 7.45 बजे से 9.18 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। यह मुहूर्त पूजा के लिए अत्यन्त शुभ है, इसके अलावा अन्य चौघडि़यों में भी पूजा की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: झाड़ू भी बना सकती हैं करोड़पति या कंगाल, जानिए कैसे?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: