हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: करियर-कारोबार के लिहाज से कैसा रहेगा जुलाई का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए राशिफल

Kaalchakra Today: आज 02 जुलाई 2026 दिन गुरुवार के कालचक्र में सभी राशियों के करियर और कारोबार के भविष्यफल के बारे में जानेंगे, किन लोगों का प्रमोशन होगा और किन्हें नुकसान होगा. इसके बारे में व्यापार राशीभविष्य से जान सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 02 July 2026: आज 02 जुलाई 2026, दिन गुरुवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. द्वितीया तिथि सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगा. आज उत्तराषाढा नक्षत्र सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा. वैधृति योग शाम को 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्कम्भ योग रहेगा. इन सभी के साथ ही आज गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. आज के कालचक्र में जुलाई महीने के करियर और कारोबार के राशिफल के बारे में जान सकते हैं. मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा इसके बारे में आज के कालचक्र में जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के स्वामी मंगल ग्रह इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. तृतीया भाव में सूर्य की स्थिति बनी हुई है. आजीविका भाव के स्वामी शनि व्यय भाव में हैं. जुलाई महीने में मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य रूप से चलेगा. आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आपको कड़ी मेहनत करने से सफलता मिल सकती है लेकिन सफलता मिलने में समय लगेगा. 16 जुलाई को सूर्य के गोचर के बाद आपका कार्यक्षेत्र पर विवाद हो सकता है. ट्रैवलिंग. मीडिया और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बन सकती है गरीबी का कारण, आज ही निकालें बाहर

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि में मंगल की स्थिति बनी हुई है. इनके राशि स्वामी शुक्र तृतीय भाव में कर्क राशि में बुध और बृहस्पति के साथ गोचर कर रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए जुलाई का महीना अच्छा रह सकता है. वृषभ राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती है. वृषभ राशि वालों को 27 जुलाई तक अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. काम की तारीफ होगी. अगर आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो 4 जुलाई के बाद नौकरी बदल सकते हैं.

अन्य सभी राशियों के करियर राशिफल के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola