Jyotish Tips: तंत्र-मंत्र तथा ज्योतिष के ग्रंथों में विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए बहुत से उपाय दिए गए हैं। कई ऐसे मंत्र बताए गए हैं जो त्वरित समाधान देते हैं। हालांकि इन उपायों को करना बहुत ही कठिन होता है। यही कारण है कि सभी लोग इन उपायों को नहीं कर पाते हैं।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार भाग्य बदलने का एक बहुत ही सरल उपाय भी है। यह उपाय है सहस्त्रनाम जप का। शास्त्रों में सभी प्रमुख देवी-देवताओं के सहस्त्रनाम स्रोत दिए गए हैं। इनमें उस देवी या देवता के सहस्त्र (अर्थात् एक हजार) नाम होते हैं। इन नामों का उच्चारण कर व्यक्ति अपने सभी कष्टों से मुक्ति पा सकता है।
और पढ़िए –Jyotish Tips: रसोई में रखी चीनी भी बदल सकती है भाग्य, करना है यह उपाय
क्या होते हैं सहस्त्रनाम स्रोत (Jyotish Tips and Sahastranam Strota)
यह देवताओं को प्रसन्न करने के लिए एक विशेष आराधना है। इसमें देवता के एक हजार नामों को एक खास क्रम में जपा जाता है। एक बार स्रोत पढ़ने में लगभग 20 से 25 मिनट का समय लगता है। परन्तु इनका प्रभाव तुरंत होता है। जानिए किस उद्देश्य के लिए किस देवता का सहस्त्रनाम स्रोत पढ़ना चाहिए।
किस उद्देश्य के लिए किस देवता के सहस्त्रनाम स्रोत का पाठ करें
- यदि आप शत्रुओं का नाश और सौभाग्य की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन श्री काली सहस्त्रनाम स्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे शत्रु और दुर्भाग्य सदा के लिए नष्ट हो जाते हैं।
- जीवन में समस्त प्रकार के सुख, सौभाग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्रोत का पाठ करना चाहिए। यह अखंड लक्ष्मी और राजयोग को देता है।
- कोई ऐसा कठिन संकट आ जाए जिसका समाधान न हो तो श्री हनुमान सहस्त्रनाम स्रोत का पाठ करने से समस्या हल होती है।
- संतान की प्राप्ति हेतु श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे निसंतान के भी भाग्य में संतान योग बन जाता है।
- किसी भी मनचाही लेकिन सात्विक इच्छा की पूर्ति के लिए भक्तों को श्री शिव सहस्त्रनाम स्रोत का सस्वर पाठ करना चाहिए। इससे भक्तों के समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं।
और पढ़िए –Axis Bank FD Rate Increased: एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ाई हैं, नए रेट देखें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines