हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kendra Drishti Yog: इन 4 राशियों को कारोबार-नौकरी से होगी भरपूर इनकम, गुरु-शनि की केंद्र दृष्टि योग से पूरे होंगे काम

Kendra Drishti Yog: 15 जून 2025 की शाम 7:57 PM बजे से गुरु और शनि के बीच केंद्र दृष्टि योग बनेगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह योग धर्म और कर्म के संतुलन को दर्शाता है। इससे जातक को शिक्षा, धर्म और ज्ञान से जुड़े व्यवसायों में सफलता और आर्थिक लाभ होता है। आइए जानते हैं, किन 4 राशियों के लिए यह योग लाभकारी साबित होगा?

विज्ञापन

Kendra Drishti Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, रविवार 15 जून, 2025 की शाम में 07:57 PM बजे से गुरु और शनि एक-दूसरे से 90° की कोणीय स्थिति में होंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस कोणीय संयोग को केंद्र दृष्टि योग या केंद्र योग भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि गुरु-शनि की केंद्र दृष्टि योग का ज्योतिष में विशेष महत्व है, क्योंकि यह दो शक्तिशाली और विपरीत स्वभाव वाले ग्रहों के बीच संबंध को दर्शाता है।

वे बताते हैं कि गुरु बृहस्पति धर्म, ज्ञान, धन, व्यवस्था और आस्था को बढ़ावा देने वाले ग्रह हैं। वहीं, शनि कर्म, अनुशासन, न्याय और श्रम के कारक हैं। जब दोनों ग्रह केंद्र दृष्टि योग बनाते हैं, तो जातक में धार्मिकता और व्यावहारिकता का संतुलन देखने को मिलता है। इससे जातक को कारोबार विशेष कर शिक्षा, धर्म और ज्ञान से जुड़े बिजनेस में काफी मुनाफा होता है और इसके साथ जॉब और अपने कामकाज से पर्याप्त धन लाभ होता है।

ये भी पढे: हाथ के पंजे पर ‘बाल उगना या गुच्छे बनना’ शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

गुरु-शनि की केंद्र दृष्टि योग का राशियों पर असर

रविवार 15 जून, 2025 को शाम से गुरु और शनि के बीच बन रहे केंद्र दृष्टि योग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूपों में पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, इस योग का इन 4 राशियों के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु-शनि की यह विशेष दृष्टि योग आर्थिक प्रगति और व्यवसायिक सफलता का संकेत दे रही है। नौकरीपेशा लोगों को इस समय पदोन्नति या स्थानांतरण जैसे अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय अपने व्यवसाय को विस्तार देने और मुनाफा कमाने के लिए उत्तम रहेगा। पुराने निवेशों से भी अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव में कमी आएगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन और सफलता लेकर आ रहा है। पुराने अधूरे प्रोजेक्ट अब पूरे होने लगेंगे। छात्रों तथा शिक्षकों को पढ़ाई या शिक्षण में विशेष सफलता मिल सकती है। नौकरी में नए क्लाइंट या प्रोजेक्ट जुड़ सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ भी होगा। पारिवारिक जीवन में भी शांति और तालमेल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर से रिश्ते में मजबूती बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं, इसलिए इस योग का प्रभाव इस राशि के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। इस समय करियर में नई दिशा मिलने की संभावना है। आप अपने काम को नए नजरिए से देख पाएंगे। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या स्कॉलरशिप जैसी संभावनाएं प्रबल हैं। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी और यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो उसमें राहत मिल सकती है। आपकी छवि एक अनुभवी, विचारशील और मार्गदर्शक व्यक्ति के रूप में उभरेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और इस समय उनकी दृष्टि विशेष फलदायक रहेगी। जो जातक रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जो पहले से कार्यरत हैं, उन्हें अधिक जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है, जिससे करियर को नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों को भी नई साझेदारियों और सौदों से लाभ होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आपका समग्र प्रदर्शन बेहतर होगा।

ये भी पढे: बंद गली का आखिरी घर खुशियों का द्वार है या परेशानियों का रास्ता? जानिए गली के अंतिम मकान का वास्तु रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola