---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

30 अप्रैल को सावधान रहें ये 4 राशियां, अक्षय तृतीया पर हो सकता है भारी नुकसान!

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार है। इस दिन कर्क राशि में मंगल और वृषभ में गुरु व चंद्र रहेंगे। इसके साथ ही मेष में सूर्य और कन्या में केतु व मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि और राहु मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन सावधान रहने की आवश्यकता है।

---खबर नीचे जारी है---

अक्षय तृतीया को बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन दोपहर 12 बजकर 2 के बाद अतिगण्ड योग लग जाएगा। इसके साथ ही तृतीया तिथि 2 बजकर 12 के बाद समाप्त हो जाएगी और चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र शाम 4 बजकर 18 तक रहेगा इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। शोभन योग भी 12 बजकर 2 तक रहेगा। इसके बाद अतिगण्ड योग लग जाएगा। गर करण दोपहर 2 बजकर 12 तक और वणिज 1 मई की सुबह 12 बजकर 43 पर रहने वाला है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मेष राशि में सूर्य, वृषभ राशि में चंद्रमा और बृहस्पति की युति बन रही है। कर्क राशि में मंगल नीच के होकर बैठे हैं। इसके साथ ही कन्या राशि में केतु मौजूद रहेंगे। मीन राशि में राहु-शनि-शुक्र-बुध की युति भी कुछ राशियों पर खराब असर डालेगी। आइए जानते हैं कि 30 अप्रैल किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

कर्क राशि में मंगल को नीच होकर बैठा होना आपके मन में उथल-पुथल और गुस्से को बढाएगा। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही इसी राशि में बृहस्पति भी विराजमान रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद अतिगण्ड योग और मृगशिरा नक्षत्र तनाव को और बढ़ाएंगे। इससे घर में झगड़े, इमोशनल ड्रामा, और सेहत संबंधी समस्याएं जैसे पेट या छाती की दिक्कत हो सकती हैं। मंगल का नीच होना फैसले लेने में गलतियां करा सकता है।

उपाय: लाल मसूर दाल दान करें और ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ मंत्र का 21 बार जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

केतु कन्या राशि में हैं, जो दिमागी उलझन और अनिश्चितता ला सकते हैं। चंद्रमा आपके नवम भाव में वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। मंगल नीच के होकर आपके 11वें भाव में बैठे हैं। इससे आपकी कमाई में रुकावट के योग बनेंगे। इसके साथ ही दोस्तों के साथ रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। दोपहर बाद अतिगण्ड योग और मृगशिरा नक्षत्र से काम में देरी, स्किन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही बेवजह की चिंता बढ़ेगी।

उपाय: कंबल दान करें और ‘ॐ कें केतवे नम:’ मंत्र का 21 बार जाप करें। गणेश मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

तुला राशि वालों के छठवें भाव में मीन राशि होने की वजह से राहु-शनि-शुक्र-बुध की युति बन रही है। इससे दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। बीमारी आ सकती है और कर्ज बढ़ सकता है। तुला के स्वामी शुक्र, राहु-शनि के साथ होने से रिश्तों में गलतफहमियां और पैसों की तंगी हो सकती है। दोपहर बाद अतिगण्ड योग से झगड़े और टेंशन बढ़ा सकता है।

उपाय: सफेद मिठाई दान करें और ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ मंत्र 21 बार जपें। लक्ष्मी मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

मीन राशि में राहु, शनि, शुक्र और बुध की युति है, जो गड़बड़ पैदा कर सकती है। राहु भ्रम और ठगी का खतरा लाएगा। शनि काम में रुकावट और प्रेशर डालेगा। वहीं, शुक्र सुख और रिश्तों में कमी लाएगा। बुध बातचीत में गलतफहमियां बढ़ाएगा। दोपहर बाद अतिगण्ड योग से पैसों का नुकसान, रिश्तों में तकरार और दिमागी टेंशन हो सकती है।

उपाय: नारियल दान करें और ‘ॐ रां राहवे नम:’ मंत्र का 21 बार जाप करें। विष्णु मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार दें दान, बनेंगे आपके सारे काम!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 29, 2025 03:10 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola