Hast Rekha: क्या आपकी हथेली पर भी बना है ‘मनी ट्रायंगल’, ऐसे करें पहचान और जानें इससे जुड़े संकेत!

Hast Rekha: हस्तरेखा शास्त्र में ‘धन योग’ एक महत्वपूर्ण पहलू है। यहां हथेली के एक ऐसे धन योग की बात की गई है, जिसे मनी ट्रायंगल या अक्सर धन की कोठरी कहते हैं। यह हथेली पर एक विशेष त्रिकोण होता है। आइए जानते हैं, हथेली पर यह कहां होता है और इसका हथेली पर होने का क्या मतलब होता है।

money-triangle-dhan-ki-kothair-ka-rahasya

Hast Rekha: हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, मनुष्य के भाग्य-दुर्भाग्य से जुड़ा सारा खेल हथेली पर बनी रेखाओं और निशानों का है। ये रेखाएं भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में काफी बातें बताती हैं। दरअसल हमारे हाथ में रेखाएं बहुत खास होती हैं, जिनके जुड़ने, मुड़ने या कटने से भाग्य बनता या बिगड़ता है।

विज्ञापन

यहां हथेली पर एक ऐसे ख़ास धन योग की बात की गई है, जिसे मनी ट्रायंगल या धन की कोठरी कहते हैं। आइए जानते हैं, हथेली पर मनी ट्रायंगल कहां होता है और इस ख़ास धन योग का हथेली पर होने का क्या मतलब होता है?

विज्ञापन

हथेली पर मनी ट्रायंगल होने का मलतब

  • हस्त रेखा एक्सपर्ट के मुताबिक जिनकी हथेली पर मनी ट्रायंगल बनता है, तो उसका मलतब है कि ऐसे व्यक्ति के पास पैसों की कमी नहीं होगी।
  • जिनके हाथ में मनी ट्रायंगल होता है, उनके हाथ में पैसा लंबे समय तक टिकता है। दरअसल में यह धन, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का संकेत देता है।
  • ऐसे लोगों में बचत करने की जबरदस्त प्रवृत्ति होती है। वे धन बचाकर रखने में कामयाब होते है, जो अगली पीढ़ियों के भी काम आता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

कैसे बनता है मनी ट्रायंगल?

जब किस कि हथेली पर भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा को बुध रेखा क्रॉस करता है, तो एक त्रिभुज बनता है। इससे बनने वाले त्रिभुज को ‘मनी ट्रायंगल’ (Money Triangle) या धन त्रिभुज कहते हैं। बहुत से लोग इसे धन की कोठरी या समृद्धि त्रिकोण भी कहते हैं।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें हाथ?

आपके हाथ में मनी ट्रायंगल या धन की कोठरी है कि नहीं, चलिए इसको चेक करते हैं। आपको बता दें कि मनी ट्रायंगल भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा के बुध रेखा से मिलकर बनता है। जब बुध रेखा भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा को काटते हैं, तो इससे बनने वाले त्रिभुज को मनी ट्रायंगल या धन की कोठरी कहते हैं। इसे आप नीचे दिए गए चित्र में रेखाओं की स्थित को समझकर आसानी से इसे समझ सकते हैं।

money-triangle-dhan-ki-kothari

विज्ञापन

कहीं से खुला न हो मनी ट्रायंगल

हस्तरेखा विशेषज्ञ के अनुसार, मनी ट्रायंगल यानी धन की कोठरी कहीं से खुली नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इसके खुले होने धन तो आता है, लेकिन टिकता नहीं है. साथ ही इसमें कोई कट भी नहीं होना चाहिए. यदि इस पर कोई कट होता है या इसके अंदर कोई क्रास होता है, तो धन लाभ नहीं होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ