---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

40 दिन, 40 चौपाइयां, 40 फायदे…जानें हनुमान चालीसा कब-कैसे और किसको पढ़नी चाहिए?

Hanuman Chalisa Lord Bajrangbali: हनुमान चालीसा का पाठ करना भगवान की पूजा अर्चना करने का सबसे आसान तरीका बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ करने से कई फायदे होते हैं। करीब 40 दिन तक लगातार हनुमान चालीस पढ़ना फायदेमंद होता है। न्यूज24 के कालचक्र शो में पंडित सुरेश पांडे ने हनुमान चालीसा पढ़ने के बारे में कई बातें बताईं।

---विज्ञापन---

Hanuman Chalisa Kab Kaise Padein: हनुमान चालीसा का पाठ करने से किस्मत बदल सकती है। जिंदगी में चमत्कार देखने को मिलत सकते हैं। चिंताए दूर हो जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसको, कब और कैसे पढ़नी चाहिए हनुमान चालीसा? अलग-अलग चालीसा पढ़ने से अलग-अलग फायदे होते हैं, जी हां कुछ लोग शिव चालीसा पढ़ते हैं तो कोई हनुमान चालीसा तो कोई दुर्गा चालीसा पढ़ता है। इसके कब और कैसे फल मिलते हैं और इसे कब और कैसे पढ़ना चाहिए, इससे जुड़ी जानकारियां बता रहे हैं पंडित सुरेश पांडे…

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हनुमान चलीसा का क्या महत्व है?

हनुमान चालीसा का शाब्दिक मतलब है 40 पदों का समूह, जिन्हें 40 चौपाइयां भी कहते हैं। बेहद आसान तरीके से भगवान की पूजा करने की तरीका हनुमान चालीसा का पाठ है, जिसे करने से जीवन में साकारात्मक परिवर्तन आते हैं। मन मस्तिष्क शांत रहता है। जिन लोगों को मंत्रों का ज्ञान नहीं है या जो लोग पूर्ण रूप से अध्यात्मिक चेतना से अवगत नहीं हैं। जिन लोगों से मंत्रों का उच्चारण करते समय गलती हो जाती है। जो लोग कर्मकांड की विद्या नहीं जानते हैं, उन लोगों के लिए भक्ति का जो सबसे सरल मार्ग है, वह है हनुमान चालीसा का पाठ।

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे

हनुमान चालीसा पढ़ने के कई लाभ हैं, जैसे मानसिक शांति प्राप्त होती है और तनाव दूर होता है। सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होती है। किए गए पाप का बुरा प्रभाव कम होने लगता है। आत्मविश्वास बढ़ता है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। मन मजबूत होता है। जो लोग मानसिक रूप से पीड़ित हैं या जिन लोगों को एंग्जाइटी की शिकायत है, अगर वे नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो निश्चित ही मानसिक रोगों में भी आराम मिलता है।

---विज्ञापन---

 

हनुमान चालीसा पढ़ने का फल कब मिलता है?

आप जितना मन से समर्पित होकर और अपने लक्ष्य को साधकर हनुमान चलीसा का पाठ करेंगे, इसका प्रभाव उतना ही जल्दी देखने को मिलेगा। 40 दिन तक लगातार 11 बार सुबह और 11 बार शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करने से चालीसा सिद्ध हो जाती है। जिस देवी-देवता की चालीसा पढ़ रहे हैं, उनकी कृपा मिलनी शुरू हो जाती है। जैसे आपको डर लग रहा है, भूत प्रेत का डर है तो हुनमान चालीसा का पाठ करें। अगर आपको शत्रुओं की चिंता सता रही है तो दुर्गा चालीसा का पाठ करें। इससे आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

अगर आपको अध्यात्मिक चिंता सता रही है और अध्यात्म की तरफ बढ़ना चाहते हैं तो आप श्री राधा चालीसा का पाठ करें। यदि आप अंतिम यात्रा पर जाना चाहते हैं और श्री राम प्रभु और कृष्ण भगवान से मिलना चाहते हैं तो श्री राम चालीसा का पाठ करें। अगर आप चाहते हैं कि आप आवागमन के चक्कर से मुक्त हो जाएं तो राधा चालीसा का पाठ करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है। केवल सूचना के लिए जानकारी दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 18, 2024 02:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola