Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह द्वारा करीब 13 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश किया जाता है। इस साल 2025 में बुध की राशि मिथुन में गुरु गोचर करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। धन, समृद्धि, ज्ञान, वृद्धि, गुरु के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति 14 मई बुधवार को रात 11 बजकर 20 मिनट में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके शुभ प्रभाव 5 राशियों के जातकों पर पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरु गोचर से जिंदगी में नए बदलाव हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। निवेश का प्लान लाभकारी रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। नई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि की बात चल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन फलदायी रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। रुके काम पूरे होंगे। रिश्ते बेहतर होंगे। धन प्राप्ति का योग बन सकता है। विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय गुजर सकेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए गुरु गोचर फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के योग बनेंगे जो कार्य में सफलता दिलाने में मदद कर सकता है। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पारिवारिक संबंध में सुधार हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। बिजनेस को बढ़ाने की नई योजनाएं लाभदायक रहेंगी। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में गुरु गोचर फलदायी रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे और पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी प्रस्ताव आ सकता है। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर की शुरुआत में ही सफलता हासिल कर सकेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines