हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 मई से सोने जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, राजकुमार बुध करेंगे मेष राशि में गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध 7 अप्रैल, 2025 को मार्गी होकर सीधी चलेंगे और फिर इसके एक महीने बाद यानी 7 मई को मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। मार्गी बुध के मेष राशि में गोचर से 3 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इनकी किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह वर्तमान में मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और इस समय वे न केवल वक्री हैं, बल्कि अस्त भी हो गए हैं। ये दोनों स्थितियां व्यक्ति के जीवन पर मानसिक और भावनात्मक प्रभाव डालती हैं। वहीं, 7 अप्रैल, 2025 को बुध मार्गी होंगे और उसके अगले दिन यानी 8 अप्रैल को उदित भी होंगे, जिसके बाद 7 मई, 2025 को वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह की इन खगोलीय घटनाओं और मेष राशि में गोचर का सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, विवेक, तर्क, विचार, संचार, व्यापार, साझेदारी, मित्रता, लेखा-जोखा आदि के कारक और नियंत्रक ग्रह के रूप में प्रसिद्ध हैं। जब बुध मेष राशि में गोचर करेंगे, तो इसका प्रभाव तीन राशियों पर बहुत सकारात्मक रहेगा। इन तीन राशियों के जातक नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे और व्यापार से लेकर नौकरी तक में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: मैरिड लाइफ रहेगी हमेशा खुशहाल, बस कपल अपना लें विदुर नीति की ये 5 बातें

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह गोचर बहुत ही फायदेमंद रहेगा। बुध इस राशि के स्वामी भी हैं, इसलिए मेष राशि में उनका गोचर आपके लिए कई अच्छे अवसर ला सकता है। खासकर व्यापार और शिक्षा में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में नई शुरुआत कर सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे का हल निकलेगा, और आपकी मेहनत को सही दिशा मिलेगी। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का सोच रहे थे, तो यह समय आपके लिए सही है। इसके अलावा, पारिवारिक जीवन में भी तालमेल बनेगा, और आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा, क्योंकि कन्या राशि भी बुध द्वारा शासित होती है। मेष में बुध का गोचर आपके कार्यक्षेत्र के कामकाज में तेजी लाएगा। आपको न केवल नए विचार बल्कि बेहतर संवाद की क्षमता भी मिलेगी। यह समय आपके लिए संचार कौशल को सुधारने का है, जिससे आपके प्रोफेशनल जीवन में सफलता मिलेगी। संचार कौशल में वृद्धि होने से आपकी आमदनी में जबरदस्त बढोतरी होगी। इसके साथ ही, स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है, खासकर अगर आप अपनी दिनचर्या को सही दिशा में बदलते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह गोचर बहुत ही सकारात्मक साबित होगा। बुध का गोचरआपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। आपका व्यक्तिगत विकास होगा। खासकर यात्रा के दौरान नए संपर्क बन सकते हैं। विदेश से जुड़े कोई अवसर सामने आ सकते हैं। कारोबारियों को भी विदेश यात्रा से नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा, आपकी संयोग की लकीरें आपके निर्णायक भाग्य के अवसर के रूप में बदल सकती हैं। यह समय आपके लिए अपने ज्ञान को बढ़ाने और उसे सृजनात्मक तरीके से पेश करने का है।

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola