Grah Gochar: बुध के मेष गोचर से पहले लगेगी इन 5 राशियों की लॉटरी, गुरु बृहस्पति भी होंगे मेहरबान

7 मई, 2025 को बुध ग्रह के मेष गोचर से पहले 5 मई, 2025 को बुध और गुरु ग्रह लाभ योग का निर्माण करेंगे। इस योग के असर से 5 राशियों की किस्मत खुलने के योग बन रहे हैं। बुध और गुरु की मेहरबानी से इन राशियों के जातक बेहद लाभांवित होंगे। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-2025-horoscope-mercury-transits
विज्ञापन

बुधवार 7 मई, 2025 को 04:13 AM बजे ग्रहों के राजकुमार बुध अपना राशि परिवर्तन करेंगे और वे मीन राशि के निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। लेकिन बुध के मेष गोचर से पहले कुछ राशियों की लॉटरी लग सकती है। सोमवार 5 मई, 2025 को 10:49 PM बजे से बुध और गुरु 60 डिग्री पर स्थित होंगे और लाभ योग का निर्माण करेंगे।

ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, बुध-गुरु का लाभ योग तब बनता है, जब बुध काल पुरुष कुंडली के दूसरे भाव में और गुरु बृहस्पति बारहवें भाव में होते हैं। इस योग के कारण जातक को मानसिक शांति, व्यापारिक साझेदारे से वित्तीय लाभ, बेहतर पारिवारिक सहयोग और दांपत्य जीवन में मधुर रिश्तों का अनुभव हो सकता है। 5 मई से बन रहे बुध-गुरु के लाभ योग का प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातक इससे बेहद लाभांवित होंगे।

विज्ञापन

मेष राशि

इस समय आपको मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव होगा। करियर के क्षेत्र में नई शुरुआत के योग बन रहे हैं, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारिक साझेदारियों से लाभ मिलने के संकेत हैं और दांपत्य जीवन में सामंजस्य व सहयोग बना रहेगा। ध्यान रखें कि बुध वाणी का ग्रह है, इसलिए समझदारी से संवाद करें।

सिंह राशि

इस दौरान लंबी यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। उच्च शिक्षा या विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति के योग बन रहे हैं। नई योजनाओं में निवेश करना आर्थिक दृष्टिकोण से फायदेमंद रहेगा और जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। ध्यान और आध्यात्मिकता से जुड़ें, क्योंकि गुरु का आशीर्वाद आपको विशेष फल देगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

व्यापार और साझेदारी के मामलों में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। गुप्त धन या पैतृक संपत्ति से आय प्राप्त होने के संकेत हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। विशेष सुझाव यह है कि स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पाचन संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।

धनु राशि

रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और संतान से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विशेष सलाह यह है कि नए विचारों पर काम करें, लेकिन लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

इस अवधि में आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मार्केटिंग, सेल्स और मीडिया जैसे क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिल सकती है। घर में नया वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान आने की संभावना है। आप मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। विशेष सलाह के तौर पर छोटे-छोटे विवादों से दूर रहकर शांति बनाए रखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ