Pankaj Mishra
Read More
Ganesh Chaturthi 2022: देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की तैयारी जोरों पर है। देशभर में 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त से होने जा रही है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था। धर्म के जानकारों के मुताबिक, भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न में हुआ था। इसीलिए मध्याह्न के समय में गणेश पूजा को सबसे उपयुक्त माना गया है।
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का 9 दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आसपास के लोग दर्शन करने पहुंचते है। 9 दिन बाद गाजे बाजे से श्री गणेश प्रतिमा को जल में विसर्जित किया जाता है।
अभी पढ़ें – प्रेम संबंध में इन्हें मिल सकती है बदनामी, सभी मूलांक वाले यहां जानें अपना राशिफल
भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। जिसे देश भर में गणेश-चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। कई लोग एक दिन, तीन दिन, पांच दिन या सात दिनों के लिये भी गणपति जी को घर पर लाते हैं।
पारंपरिक रूप से भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि को श्रद्धालु अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करके उनकी प्राण-प्रतिष्ठा सहित पूजा करते हैं। गणपति पूजन में बहुत से लोग 10 दिन के लिए घर में गणपति पूजन का आयोजन करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन बड़ी धूम-धाम के साथ विदाई देकर उनका विसर्जन करते हैं। साथ ही कामना करते हैं कि उनके जीवन सब मंगलमय हो और अगले वर्ष फिर से हम आपकी पूजा कर पाएं।
गणेश चतुर्थी के दिन लोग शुभ मुहूर्त में गणपति भगवान की प्रतिमा का स्थापना करते हैं। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 5 मिनट से लेकर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। 31 अगस्त के दिन रवि योग भी बन रहा है जो कि सुबह 5 बजकर 58 मिनट से रात 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। मांगलिक कार्यों के लिए यह योग बेहद ही शुभ है।
अभी पढ़ें – गणेश चतुर्थी कब, यहां जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि समेत तमाम जानकारी
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।