---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 1 जुलाई का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: जुलाई माह का पहला दिन जहां कुछ राशिवालों के लिए बेहद शानदार रहेगा तो कई जातकों को चोट लगने की भी संभावना है। चलिए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 1 जुलाई 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 01 जुलाई 2025 को सुबह 10:20 तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ हो रहा है। नक्षत्र में पूर्वफाल्गुनी सुबह 08:53 तक प्रभावी रहेगा, फिर उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। योग में शाम 05:18 तक व्यातीपात रहेगा, जिसके बाद वरीयान शुरू होगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो वृषभ राशि में शुक्र, मिथुन राशि में सूर्य और गुरु, कन्या राशि में चंद्रमा, सिंह राशि में मंगल और केतु की त्रिग्रही युति, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि विराजमान रहेंगे। राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में पता चल सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज 1 जुलाई 2025 का दिन कैसा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

आज किया हुआ निवेश मेष राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। दिन खत्म होने से पहले स्वजनों के साथ पार्टी व पिकनिक का प्लान बन सकता है। हालांकि काम की अधिकता रहेगी। आज आप झूठ बोलने से बचें और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज आप जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और बोलने से पहले सोचें। आज आपको कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा। लेकिन दिनभर संतान की चिंता रहेगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों को आज कई स्रोतों से धन लाभ होना संभव है। हालांकि घर-परिवार की चिंता रहेगी। आज कम बोलें पर अच्छा बोलें। निजी कार्यों के चक्कर में भागदौड़ अधिक होगी। निवेश करना शुभ रहेगा। कुंडली में यात्रा का भी योग है।

कर्क राशि

आज आपको समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदे करने के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। इसके अलावा आर्थिक लाभ के भी योग हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए ये दिन उपयुक्त है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। हालांकि नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। लापरवाही के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे। 

कन्या राशि

आज दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। लेकिन धन की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी और न्याय पक्ष मजबूत होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल में परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि (रोग) से कष्ट होगा। चोरी हो सकती है, इसलिए कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि

व्यापारिक नई योजना बनेगी, जिससे लाभ होगा। लेकिन कार्यप्रणाली में सुधार लाने की आवश्यकता है। आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा और उन्नति होगी। लेकिन अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

आज अपनी जिम्मेदारी को समझें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आपको आज धन लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब हो सकता है। संतान के विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि

आज अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए ये दिन अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे और सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का भी आनंद आज आप उठा सकते हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा व निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति के सुगम योग हैं। लेकिन किसी प्रकार का कोई जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशिवाले आज व्यर्थ के खर्चों से बचें। आज आपकी कुंडली में मामूली चोट लगने व किसी से विवाद होने की संभावना है। इसके अलावा परिवार के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2025 05:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola