Chandra Gochar: सिंह राशि में रहते हुए चंद्र ने किया पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर, जानें किन 3 राशियों को होगा लाभ?

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव ने सिंह राशि में रहते हुए आज सुबह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर किया है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। ऐसे में इस बार कुछ राशियों पर चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ने के साथ-साथ उन्हें शुक्र का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं 30 जून को किस समय चंद्र का गोचर हुआ है और उससे किन तीन राशिवालों को लाभ होने के योग हैं।

june-2025-grah-gochar-rashifal

Credit- Freepik

Chandra Gochar 2025: आज 30 जून 2025 को सिंह राशि में रहते हुए चंद्र देव ने पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर किया है, जहां पर वह 01 जुलाई 2025 तक रहेंगे। 29 जून को चंद्र देव ने सिंह राशि में कदम रखा था, जहां पर वह 01 जुलाई 2025 तक रहेंगे। आज सुबह चंद्र का यह गोचर 07 बजकर 20 मिनट पर हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मानसिक स्थिति, मन, मां, सुख और स्वभाव का दाता माना गया है, जबकि पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 11वां स्थान दिया गया है। शुक्र देव इस नक्षत्र के स्वामी हैं। वहीं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि में आता है, जिसके स्वामी सूर्य हैं। आइए जानते हैं इस गोचर से 12 में से किन 3 राशियों को मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

चंद्र का यह गोचर वृषभ राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा और रिश्तों में नई व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के बल पर करियर में उच्च स्थान हासिल करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों का सीनियर्स के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिसके कारण पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबारी वर्ग कोई बड़ी प्रॉपर्टी पिता के नाम पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की साथी संग केमिस्ट्री बेहतर होगी, जिससे रिश्ते में रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। दुकानदारों को नई कार लेने का सुनहरा मौका मिल सकता है। विवाहित जातक अपना ड्रीम हाउस खरीद सकते हैं। खर्चों में कमी आने से नौकरी कर रहे जातकों को धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। कारोबारियों की मेहनत रंग लाएगी। कारोबार की छवि में सुधार होगा और मुनाफा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को चंद्र देव की कृपा से करियर में सफलता मिलने की उम्मीद है। विदेश में नौकरी करने का सपना मीन राशिवालों का जल्द पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आने वाला समय आपके हित में रहेगा। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है या दुकान है, उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। किसी बड़ी जगह इनवेस्ट करने का मौका मिलेगा, जिससे आने वाले वक्त में अच्छा मुनाफा मिलेगा। घर में किसी बात को लेकर टेंशन चल रही है तो उसका समाधान मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ