Name Astrology: इन अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम; कभी न बनाएं उन्हें दोस्त, हमेशा रहेंगे परेशान

Name Astrology: नाम ज्योतिष की मदद से आज हम आपको उन अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन लोगों का नाम इनसे शुरू होता है, वो दिल के साफ नहीं होते हैं। इन लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, नहीं तो इनके कारण आप हमेशा परेशान रहेंगे।

Name Astrology

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Name Astrology: अच्छे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं… ये कहावत कभी न कभी आपने सुनी ही होगी। आज के समय में अच्छा दोस्त मिलना, उसकी कद्र करना और उसे अपने जीवन में बनाए रखना आसान नहीं है। इसलिए कहा जाता है कि दोस्ती सोच-समझकर और दिल से निभानी चाहिए। आज हम ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका साथ आपको बर्बाद कर सकता है।

नाम ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसे अक्षर हैं जिस भी व्यक्ति का नाम इनसे शुरू होता है वो मतलबी और लालची होते हैं। अपने स्वार्थ के कारण वो लोगों से दोस्ती करते हैं और कभी किसी की मदद नहीं करते हैं। इसी वजह से इन लोगों से दूर रहना ही अच्छा होता है। चलिए जानते हैं किन नाम वाले अक्षर के लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

Advertisment

इनसे बर्दाश्त नहीं होती दूसरों की खुशियां

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का नाम A, K, P, R या S अक्षर से शुरू होता है, उन लोगों का स्वभाव कुछ खास अच्छा नहीं होता है। ये लोग स्वार्थी होते हैं, जो केवल अपने हित के बारे में सोचते हैं। इन लोगों से सामने वाले व्यक्ति की खुशी बर्दाश्त नहीं होती है। ये दूसरों की खुशियों को भंग करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।

इन लोगों को गलत आदतें भी बहुत जल्दी लगती हैं। इन लोगों का कोई सपना नहीं होता है, जिसके लिए ये मेहनत करें। ये लोग आरामदायक जिंदगी जीना चाहते हैं और कभी अपनी मेहनत से कुछ हासिल नहीं करते हैं।

विज्ञापन

कभी न छोड़ें इन लोगों का साथ

जिन लोगों का नाम C, G, H, L या N अक्षर से शुरू होता है, वो दिल के अच्छे होते हैं। इन लोगों का स्वभाव सरल होता है और ये लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ये जल्दी से किसी से दोस्ती नहीं करते हैं। लेकिन जब ये किसी के साथ कंफर्टेबल होने लगते हैं तो उसका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। ये आखिरी सांस तक अपनी दोस्ती निभाते हैं। इसलिए इन लोगों का कभी दिल न दुखाएं और न ही इनसे दोस्ती तोड़ें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ