हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाय को रोटी खिलाने के लिए ये 3 दिन होते हैं बेहद शुभ, घर पधारेंगी मां लक्ष्मी

विज्ञापन
Feeding Bread to Cow

Feeding Bread to Cow: सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गो-माता के शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। यही वजह है कि गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग गाय को रोजना रोटी खिलते हैं। कहा जाता है कि गाय को रोटी खिलाने से दुर्भाग्य दूर होते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वैले तो गाय को रोटी खिलाना हर दिन शुभ है, लेकिन सप्ताह के कुछ दिन ऐसे हैं जिसे गो-सेवा के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

बृहस्पतिवार

गुरुवार के दिन बृहस्पति देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। दरअसल यह दिन बृहस्पति देव को समर्पित है। ऐसे में गुरु ग्रह की कृपा पाने और कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन गाय को रोटी जरूर खिलानी चाहिए। गुरुवार को गो-माता को रोटी के साथ-साथ गुड़ और चने की दाल भी खिलाना चाहिए। गुरुवार के दिन इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है।

यह भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लोग होते हैं बेहद धूर्त, अपने फायदे के लिए कभी भी दे सकते हैं धोखा; रहें बचकर

विज्ञापन

शनिवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार सबसे शुभ है। इस गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गो-माता को रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है। यह उपाय करियर में सफलता पाने के लिए भी खास है। इसके अलावा इस दिन गाय को रोटी अर्पित करने से धन से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है।

रविवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए रोटी में घी लगाकर गो-माता को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ सूर्य की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि कुंडली का कमजोर सूर्य भी मजबूत होता है। जब कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी रहती है तो नौकरी में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही सूर्य देव की कृपा से नौकरी में हमेशा तरक्की मिलती रहती है।

विज्ञापन

अन्य तिथियां

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, उपरोक्त दिनों के अलावा आप प्रत्येक अमावस्या, पूर्णिमा, पितृ पक्ष और खास व्रत-त्योहार के दिन भी गो-माता को रोटी खिला सकते हैं। इन तिथियों में गाय को रोटी खिलाना भी भाग्यवर्धक साबित होता है।

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2023: 17 सितंबर से शुरू हो जाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की कृपा से मिलेगा छप्परफाड़ धन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola