Eid-Ul-Adha 2023: इसलिए मनाई जाती है बकरीद, हजरत इब्राहिम से जुड़ी है कहानी
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Eid-Ul-Adha 2023: मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र ईद-उल-अजहा (अथवा बकरीद) का पर्व इस बार 29 जून 2023, गुरुवार को आ रहा है। इस्लाम में इसे कुर्बानी का दिन भी माना गया है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार एक अति प्राचीन कथा भी है जो हजरत इब्राहिम से जुड़ी हुई है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इब्राहिम अल्लाह के पैगंबर थे। उनका पूरा जीवन नेकी और दूसरों की भलाई में बीता था। उनके कोई संतान नहीं थी। बहुत प्रार्थना और इबादत के बाद उनके घर एक पुत्र ने जन्म लिया। इसका नाम इस्माइल रखा गया। बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद इब्राहिम को एक सपना आया। सपने में इब्राहिम को कुर्बानी देने का आदेश दिया गया।
इस पर इब्राहिम ने एक ऊंट की कुर्बानी दी। अगले दिन उन्हें फिर सपना आया और आदेश दिए गए कि वे अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी दें। इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी देने का निश्चय किया। उन्होंने अपनी पत्नी से बच्चे को तैयार करने के लिए कहा।
इसके बाद अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर ज्योहीं वे बेटे को कुर्बान करने लगे, अल्लाह ने उनके बेटे की कुर्बानी को बकरे की कुर्बानी से बदल दिया। इस घटना के बाद से ही मुस्लिम समाज में कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई। आज भी इस परंपरा को निभाया जाता है और कुर्बान किए गए मांस को पूरे समाज, रिश्तेदारों और परिजनों के साथ मिलकर बांटा जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: