हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: 26 दिन बाद चंद्र फिर करेंगे तुला राशि में गोचर, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां!

साल 2025 में 17 मार्च को चंद्र देव ने तुला राशि में गोचर किया था, जहां पर वह मात्र सवा दो दिन तक मौजूद थे। 17 मार्च के करीब 26 दिन बाद चंद्र एक बार फिर तुला राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं अप्रैल में किस समय चंद्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे और उससे किन-किन राशियों को खास लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन
धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि!

नवग्रहों में से एक चंद्र देव को मनोबल, माता, सुख और मन का नियंत्रण ग्रह माना जाता है, जो मात्र सवा दो दिन में राशि गोचर करते हैं। आज से करीब 7 दिन पहले 17 मार्च 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 15 मिनट पर चंद्र देव ने तुला राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 19 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक रहें थे। 17 मार्च के लगभग 26 दिन बाद चंद्र देव एक बार फिर तुला राशि में गोचर करेंगे।

13 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर चंद्र देव तुला राशि में कदम रखेंगे, जहां पर वह 15 अप्रैल 2025 को रात 08 बजकर 26 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं करीब 26 दिन बाद चंद्र के फिर से तुला राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होने की संभावना अधिक है।

चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि

चंद्र का ये गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन में क्या करना है, इसको लेकर आपके विचार स्पष्ट होंगे। कारोबार में नई योजनाएं लागू करेंगे, तो उससे लाभ होने की संभावना अधिक है। इसके अलावा नए साझेदारों से भी आर्थिक लाभ होगा। जो लोग मनोरंजन, हेल्थ या कला सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। परिवारवालों के बीच यदि अनबन चल रही है, तो परिस्थितियां अनुकूल होंगी और घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

कर्क राशि

26 दिन बाद चंद्र के एक बार फिर तुला राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। जीवन में खुशियां आएंगी। घर में यदि कोई शादी योग्य है, तो उसके लिए रिश्ता आ सकता है। युवाओं की इनकम में वृद्धि होगी। दुकानदारों को अचानक अच्छे-खासे धन की प्राप्ति होगी, जिसके बाद वो संपत्ति खरीदने का फैसला कर सकते हैं। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनके मुनाफे में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृषभ और कर्क राशि के जातकों के अलावा वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन पर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है, जहां सैलरी में अच्छी-खासी वृद्धि होगी। कारोबारी और दुकानदारों को आर्थिक लाभ होगा व लोन से छुटकारा मिलेगा। घरवालों के साथ समय बिताएंगे, तो अच्छा महसूस होगा और रिश्तों में गहराई आएगी।

ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: हर काम में लें इन नाम वाली लड़कियों की सलाह, नहीं अटकेगा कोई कार्य!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola