हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: होली से पहले इन 3 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत! चंद्र करेंगे सिंह राशि में गोचर

Chandra Gochar: साल 2025 में 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा जिससे दो दिन पहले चंद्र देव गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं 12 मार्च को किस समय चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे और उससे किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

विज्ञापन

Chandra Gochar 2025: ज्योतिष में चंद्र ग्रह का खास महत्व है जो मन, माता, सुख और स्थान के दाता हैं। चंद्र देव मात्र सवा दो दिन में राशि और एक दिन में नक्षत्र गोचर करते हैं। चंद्र के प्रत्येक गोचर का 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 14 मार्च 2025 को होली का पर्व मनाया जाएगा जिससे दो दिन पहले चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। 12 मार्च 2025 को सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशियों को लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके लिए होली से पहले चंद्र का गोचर करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऑफिस में किसी से लड़ाई चल रही है तो मनमुटाव दूर होने की पूरी संभावना है। अपने नाम पर मकान खरीदने का सपना कारोबारी और दुकानदारों का पूरा हो सकता है। उम्रदराज जातकों की सेहत में सुधार होगा। कपल के बीच चल रही परेशानियां खत्म होंगी और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों का रिश्ता उनके किसी दोस्त संग तय हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले इस राशि के लोगों को मिलेगी नई नौकरी, बस जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें!

विज्ञापन

कर्क राशि

काम पर ध्यान देंगे तो समय पर बॉस द्वारा दिया हुआ टारगेट पूरा हो जाएगा। युवाओं का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। किसी से पैसे उधार ले रखे हैं तो समय पर धन वापस कर पाएंगे। कारोबारी वर्ग अपने नाम पर संपत्ति खरीद सकते हैं। होली से पहले सिंगल लोगों को उनका कोई मित्र प्रपोज कर सकता है। वहीं जो शादीशुदा हैं या लव रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। माता-पिता के साथ एक हफ्ते के लिए धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु राशि

होली से पहले सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। चंद्र देव की कृपा से दुकानदार अपने नाम पर कार खरीद सकते हैं। बिजनेसमैन का बिजनेस पार्टनर से विवाद चल रहा है तो संबंधों में सुधार होगा। काम का विस्तार होने के साथ-साथ मुनाफा भी बढ़ेगा। युवाओं का पिता संग चल रहा विवाद खत्म होगा और घूमने जाने का प्लान बनेगा। उम्रदराज जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण में मीन राशि को होगा लाभ या बढ़ेगी परेशानी? जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola