Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Budh Gochar : 5 राशियों के लिए बेहद शुभ हैं 13 दिन, वृषभ राशि में रहेंगे बुध

Budh Zodiac Change: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव आज वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं अगले 13 दिन तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से 5 राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।

Author
Edited By : Raghvendra Tiwari Updated: May 31, 2024 15:33
Budh Gochar

Budh Zodiac Change: ग्रहों के राजकुमार आज यानी 31 मई 2024 दिन शुक्रवार को वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। वहीं 14 जून को बुध वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, जब तक बुध देव वृषभ राशि में रहेंगे अगले 13 दिन तक कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध का प्रभाव 5 राशियों पर खास रहेगा। बता दें कि बुध ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त हैं, क्योंकि इन्हें तर्क, संवाद, चतुरता, गणित और मित्रता का कारक ग्रह माना गया है। इसके साथ ही बुध देव को ग्रहों का युवराज भी कहा गया है। बुध देव जब भी अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अगले 13 दिन किन-किन 5 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। कार्यों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगाा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। साथ ही बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। नौकर में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभदायक साबित होगा। अगले 13 दिन में कारोबार में विस्तार होगा। साथ ही भाइयों का साथ मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वाहन सुख में विस्तार होगा। जमीन-जायदाद खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।

सिंह राशि

बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वाले लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही घर-परिवार की सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में आगे-बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें दूसरों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के जीवन में सकारात्मकता बनी रहेग। धार्मिक कार्यों में विस्तार होगा। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसी पुराने दोस्त का साथ मिलेगा। किसी साथी के मदद से कारोबार में विस्तार होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग भी बन रहा है। नई गाड़ी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभदायक रहेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही सीनियर का साथ भी मिलेगा। निवेश करने से धन का लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ, जानें पूजा करने का मुहूर्त

यह भी पढ़ें- वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 31, 2024 03:33 PM

संबंधित खबरें