---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Surya Yuti: 13 फरवरी से पहले 3 राशियों की बदलेगी जिंदगी, चमकेंगे किस्मत के सितारे; मिलेगी अपार सफलता!

Budh Surya Yuti: 13 फरवरी से पहले मकर राशि में बुध और सूर्य की युति बन रही है। इससे 3 राशियों के लोगों की जिंदगी में बदलाव होने वाला है। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Surya Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध एक ही राशि में विराजमान हैं जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ रहा है। सूर्य और बुध दोनों ग्रह, मकर राशि में विराजमान हैं। 11 फरवरी को सुबह 12 बजकर 58 मिनट पर कुंभ राशि में बुध गोचर करेंगे। जबकि, अगले दिन 12 फरवरी को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर कुंभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे। इसके बाद दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में बनेंगे। हालांकि, इससे पहले मकर राशि में सूर्य-बुध की युति बनने से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं 13 फरवरी से पहले किन राशियों पर बुध और सूर्य मेहरबान हो रहे हैं?

मेष राशि

---विज्ञापन---

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-बुध की युति लाभकारी रहेगी। 13 फरवरी से पहले जिंदगी में बदलाव हो सकते हैं जो सकारात्मक प्रभाव के साथ रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रखेंगे, जिससे समाज में एक पहचान बनेगी और लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर काबू रखना आपके लिए ही लाभकारी रहेगा। संबंध में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। करियर, नौकरी, व्यापार आदि में सफलता हासिल कर सकते हैं। बस खुद पर विश्वास कम न होने दें।

कन्या राशि

---विज्ञापन---

बुध और सूर्य की युति से कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विचारों में बदलाव होगा। संबंध में सुधार हो सकता है। आर्थिक जीवन में स्थिरता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशी रहेगी। सकारात्मक प्रभाव से जीवन में नए बदलाव होंगे।

मकर राशि

Makar Rashi

---विज्ञापन---

मकर राशि के जातकों के लिए बुध-सूर्य की युति उत्तम रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संबंध पहले से बेहतर होंगे। पार्टनर के साथ संबंध सुधरेगा और प्यार बढ़ेगा। बाहर घूमने की योजना बन सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मन उत्साह से भरा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 10 फरवरी से 16 फरवरी तक कैसा रहेगा 12 राशियों का पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 07, 2025 09:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola