Mahayuti 2025: 30 अगस्त 2025 को दोपहर 04:48 मिनट पर बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से सूर्य ग्रह और केतु ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में 30 सितंबर को सिंह राशि में बुध, सूर्य और केतु ग्रह की युति बनेगी। 15 सितंबर 2025 की सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक बुध देव सिंह राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य देव 17 सितंबर की सुबह 1 बजकर 54 मिनट तक सिंह राशि में रहेंगे। वहीं, केतु 6 दिसंबर 2025 तक सिंह राशि में रहने वाले हैं।
ऐसे में ये महायुति 15 सितंबर 2025 को बुध के गोचर करते ही भंग हो जाएगी। लेकिन इससे पहले कई राशियों को ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के राजा सूर्य और पापी ग्रह केतु की महायुति से लाभ होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि में बनने वाली बुध, सूर्य और केतु ग्रह की युति इस राशिवालों के लिए शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का हल निकलेगा, जिसके बाद आप फोकस के साथ अपना काम कर पाएंगे। जबकि कारोबारियों को कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और नए साझेदार जुड़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, खासकर जोड़ों का दर्द और खांसी उम्रदराज जातकों को परेशान नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें- Video: 31 अगस्त से पहले इस राशि के लोग न लें उधार, मंगल-सूर्य बढ़ाएंगे कष्ट
धनु राशि
बुध का सिंह राशि में सूर्य और केतु ग्रह के साथ मिलना धनु राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। पारिवारिक समारोह के दौरान सिंगल जातकों को अपना सोलमेट मिल सकता है। वहीं, जिनकी शादी हो चुकी है, उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। छात्रों के मन से अनिश्चितता का डर खत्म होगा। सामाजिक संबंधों में उत्पन्न गलतफहमियां कम होंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों के लिए भी बुध, सूर्य और केतु ग्रह की महायुति अच्छी रहेगी। कारोबारियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए साझेदार कारोबार संग जुड़ेंगे, जिससे काफी लाभ होगा। इसके अलावा परिवारवालों के बीच की दूरियां कम होंगी और धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। नौकरीपेशा जातकों को आमदनी बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। साथ ही दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: खुले इन 3 राशियों के लिए सफलता के द्वार, कर्क राशि में शुक्र ने रखा कदम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines