---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Gochar Rashifal: राजा की स्वराशि सिंह में जाएंगे राजकुमार, इन 5 राशियों पर बरसा सकते हैं धन और सफलता

Budh Gochar Rashifal: 22 अगस्त को बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे. इससे 5 राशियों के लिए धन, करियर, जॉब, बिजनेस और नई अपॉर्च्युनिटी के मजबूत योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष बुध न केवल एक बेहद शुभ ग्रह बल्कि बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, संचार और कौशल का कारक और स्वामी ग्रह हैं. इसलिए बुध का राशि या नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण होता है. बुध जब सिंह राशि में गोचर करते हैं, तो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता मजबूत हो सकती है. इसका प्रभाव करियर, जॉब, बिजनेस, शिक्षा, इंटरव्यू, कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग और आर्थिक मामलों पर भी देखने को मिल सकता है. कई लोगों के लिए नई अपॉर्च्युनिटी, रुके हुए कामों में गति और पहचान मिलने के योग बनते हैं. यही कारण है कि बुध का सिंह गोचर ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2026 की शाम में बुध कर्क राशि के निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे. सिंह राशि सूर्य की स्वराशि है, जबकि बुध को ज्योतिष में राजकुमार की उपाधि दी गई है. ज्योतिषचार्य हरहवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, राजा सूर्य की स्वराशि में राजकुमार बुध का यह गोचर करियर, जॉब, बिजनेस, कम्युनिकेशन, प्रतिष्ठा और नए अवसरों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण और फलदायी माना जा रहा है. यूं तो बुध के सिंह राशि में गोचर का असर सभी राशियों पर व्यापक रूप से पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह गोचर बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन पर बुध धन और सफलता बरसा सकते हैं?

---विज्ञापन---

बुध गोचर मिथुन राशिफल

बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं. इसलिए यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए खास साबित हो सकता है. कम्युनिकेशन आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. वर्क प्लेस पर आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. नई टीम के साथ काम करने का मौका मिल सकता है. जॉब बदलने की कोशिश सफल हो सकती है. बिजनेस में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है. डिजिटल प्लेटफॉर्म से अच्छी ग्रोथ मिलने के संकेत हैं. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से नई अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. लव रिलेशनशिप में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनेगी. छोटी यात्रा भी लाभदायक साबित हो सकती है. सही समय पर लिया गया फैसला आगे बड़ा फायदा देगा.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

---विज्ञापन---

बुध गोचर सिंह राशिफल

राजा सूर्य की राशि में बुध का प्रवेश सिंह राशि के जातकों लिए सबसे प्रभावशाली साबित हो सकता है. आपकी पर्सनैलिटी पहले से ज्यादा आकर्षक दिखेगी. लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी बड़े प्रोजेक्ट की कमान आपके हाथ आ सकती है. प्रमोशन या नई जॉब का रास्ता खुल सकता है. बिजनेस में ब्रांड वैल्यू बढ़ने के योग हैं. नई डील आपके पक्ष में जा सकती है. इनकम बढ़ाने का नया मौका भी मिल सकता है. सोशल इमेज मजबूत होगी. फैमिली आपका पूरा साथ देगी. लव रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग हो सकती है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. कॉन्फिडेंस बनाए रखें. सफलता आपके कदम चूम सकती है.

बुध गोचर कन्या राशिफल

यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए नई रणनीति बनाने का समय लेकर आ सकता है. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत नोटिस होगी. सीनियर्स का भरोसा बढ़ सकता है. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के योग हैं. बिजनेस में खर्च पर कंट्रोल रहेगा. मुनाफा पहले से बेहतर हो सकता है. विदेशी क्लाइंट या ऑनलाइन प्रोजेक्ट से फायदा मिलने की संभावना है. इनकम का नया सोर्स बन सकता है. परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. लव रिलेशनशिप में इमोशनल सपोर्ट मिलेगा. लाइफ पार्टनर हर फैसले में साथ देंगे. स्टूडेंट्स नई स्किल सीख सकते हैं. रिसर्च और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है. धैर्य और प्लानिंग आपको आगे रखेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में अचानक कपड़े फट जाना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

बुध गोचर तुला राशिफल

बुध का यह गोचर तुला राशि के जातकों लिए नेटवर्किंग और नए अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुकी बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है. वर्क प्लेस पर टीम का अच्छा सहयोग मिलेगा. आपकी परफॉर्मेंस की तारीफ हो सकती है. नई जॉब का ऑफर मिलने की संभावना है. बिजनेस में बड़ी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है. इनकम में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा. निवेश से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. सोशल सर्कल बढ़ेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है. फैमिली में खुशियां बढ़ेंगी. लव रिलेशनशिप में खुलकर बातचीत होगी. लाइफ पार्टनर का भरोसा आपका मनोबल बढ़ाएगा. यात्रा से भी अच्छे रिजल्ट मिलने के संकेत हैं.

---विज्ञापन---

बुध गोचर धनु राशिफल

बुध का सिंह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए भाग्य का मजबूत साथ लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. करियर में नई दिशा मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी लीडरशिप सामने आएगी. सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे. बिजनेस में विस्तार की नई प्लानिंग सफल हो सकती है. नई डील और नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. बैंक या सरकारी काम में राहत मिल सकती है. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. लव रिलेशनशिप में भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी. लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन या स्कॉलरशिप से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. भाग्य और मेहनत का संतुलन आपको बड़ी सफलता दिला सकता है.

यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 06, 2026 10:38 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola