हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar: मई में बुध का सबसे शक्तिशाली गोचर, शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, बरसेगा पैसा

Budh Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिली एक अनुसार, बुध का यह सबसे शक्तिशाली गोचर 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम ला सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मई, 2026 को दिन में 11:14 ए एम बजे बुध ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि मई माह में बुध ग्रह ने 7 बार अपनी चाल बदली हैं, लेकिन ग्रहों के राजकुमार का यह सबसे शक्तिशाली गोचर हैं, क्योंकि मिथुन उनकी स्व-राशि में हैं. इस राशि में विराजमान होने के बाद उनकी शक्ति काफी बढ़ जाएगी. वे वेदिक ज्योतिष के 3 शुभ ग्रहों में से एक हैं, जिनका बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार पर नियंत्रण है. उनके इस गोचर से इन सभी सेक्टर पर काफी गहरा असर होगा और 3 राशियों के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है. आइए जानते हैं, भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Suvichar: इन 3 लोगों की संगत इंसान को कर देती है बर्बाद, दूर रहने में है अक्लमंदी

बुध के शक्तिशाली गोचर का राशियों पर असर

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बेहद शक्तिशाली प्रभाव दिला सकता है, जो शुभ समय लेकर आने के योग दर्शा रहा है. चूंकि बुध आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इससे आपका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता दोनों मजबूत होंगे. आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर तेजी से पड़ेगा. करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापार में तेजी आएगी. नए क्लाइंट या डील्स फाइनल होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट जातकों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. सोशल लाइफ में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह शक्तिशाली गोचर करियर और आर्थिक दृष्टि से काफी अनुकूल सिद्ध होगा. विचार और कामकाज में स्पष्टता आएगी. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी में आपकी परफॉर्मेंस की सराहना होगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन भी संभव है. व्यापार में लाभ के नए अवसर बनेंगे. कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी बचत बढ़ने के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्टूडेंट जातकों के लिए यह समय फोकस और एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. रिश्तों में सामंजस्य आएगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मानसिक रूप से आप अधिक स्थिर और संतुलित महसूस करेंगे.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: शाहरुख खान जैसी नाक है ‘किस्मत की चाबी’, दिलाती है अपार धन और शोहरत

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में यह बुध गोचर गोल्डन टाइम जैसा सिद्ध होगा. करियर में तेजी से ग्रोथ मिलेगी. ऑफिस में आपके आइडियाज को सराहना मिलेगी. नौकरी बदलने या नई शुरुआत करने वालों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल है. बिजनेस में नई डील्स और पार्टनरशिप से बड़ा फायदा मिलेगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है. परिवार तनाव कम होगा, रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ेगी. लव लाइफ में संवाद बेहतर होने से रिलेशनशिप मजबूत होंगे. मानसिक रूप से आप ज्यादा आत्मविश्वासी और एक्टिव महसूस करेंगे.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 4 राशियों का चुप रहना है ‘तूफान’ आने का संकेत, खतरनाक होती है इनकी खामोशी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola