---विज्ञापन---

Grah Gochar: राहु के नक्षत्र में बुध गोचर से 3 राशि के लोगों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, जेब हो जाएगी खाली!

Budh Gochar: वाणी-व्यापार स्वामी ग्रह बुध 14 अक्टूबर, 2024 को नक्षत्र परिवर्तन कर राहु के नक्षत्र में विराजमान होंगे। बुध ग्रह यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता हैं और धनवान बना सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Budh Gochar: जीवन के व्यावहारिक और बेहद महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ा होने के कारण बुध ग्रह की हर चाल का मानव जीवन पर काफी गहरा असर होता है। वास्तव में बुध मानव जीवन में संचार कौशल, मानसिक क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और व्यापारिक कौशल को प्रभावित करते हैं। बता दें, वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। उन्हें बुद्धि, वाणी, लेखन, संचार, व्यापार, गणित, तर्क, मित्रता, मनोरंजन, छोटे भाई-बहन आदि का कारक और नियंत्रक ग्रह माना जाता है। यही कारण है कि इसकी हर गतिविधि पर ज्योतिष और पंडित खास नजर रखते हैं।

वर्तमान में बुध ग्रह चित्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। सोमवार 14 अक्टूबर, 2024 को दोपहर बाद 2 बजे बुध ग्रह स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र तुला राशि में पड़ता है और स्वाति नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं। वाणी-व्यापार के देवता के इस गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों इससे बेहद नुकसान होने अंदेशा है। आइए जानते हैं, ये 5 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: क्या इस बार 2 दिन रहेगी दिवाली? धनतेरस-लक्ष्मीपूजा को लेकर अभी भी हैं कन्फ्यूजन, जानें वजह और सही तिथि!

राहु के नक्षत्र में बुध गोचर का असर

मेष राशि

मेष राशि के जातक राहु के नक्षत्र में बुध गोचर के असर से अधिक चिंतित और अधीर रह सकते हैं। गुस्सा और आवेश पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें। वर्क प्लेस पर तनाव और मतभेद हो सकते हैं। कलीग के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। नए निवेश से बचें। परिवारिक जीवन में तनाव और मतभेद हो सकते हैं। मैरिड लाइफ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक के स्वभाव पर स्वाति नक्षत्र में बुध गोचर का नेगेटिव असर हो सकता है। आप अधिक संशयग्रस्त और चिंतित रह सकते हैं। मन अशांत रहेगा। आमदनी पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। नौकरी पर भी नेगेटिव असर होने के योग हैं। बॉस या अधिकारियों से विवाद हो सकता है। कारोबारी यात्राओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकता है। उद्योग-धंधों में बाधाएं आ सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और परिणाम भी अच्छे नहीं आएंगे। परिवारिक जीवन में तनाव बढ़ने के योग हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक बुध के नक्षत्र परिवर्तन से अधिक भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप छोटी-छोटी बातों पर दुखी हो सकते हैं। आमदनी पर नेगेटिव असर होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जेब-जेब खाली रहेगी। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी में कहीं दूर-दराज इलाके में ट्रांसफर हो सकता है। खुदरा व्यापार में कस्टमर कम होने से लाभ का कम होगा। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ सकती है। लव लाइफ पर नेगेटिव असर होगा, प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में मां दुर्गा को न चढ़ाएं ये 7 फूल, देवी हो जाएंगी नाराज, ये है उनका सबसे प्रिय फूल!

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 09, 2024 12:43 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola