हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 6 January 2025: आज यानी 6 जनवरी को आपका दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल 30 दिसंबर 2024

Aaj Ka Rashifal 6 January 2025: आज यानी 6 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन सोमवार है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और परिघा योग का निर्माण हो रहा है। राहुकाल का समय 08:35 से 09:52 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 6 जनवरी सोमवार का राशिफल बताया है। साथ ही 12 राशियों के लिए राशिफल भी बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में तनाव आ सकता है। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में बहुत अत्यधिक प्रयास करना होगा। रुपये के लेनदेन में सावधानी बरते। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।
कर्क राशि
समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। संपत्ति के मामलों में तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।
सिंह राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। भावुकता में कोई निर्णय ना लें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में व्यवधान देगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। और गाय का उपचार करा दें।
तुला राशि
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। पिता या अधिकारी से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। घर में बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग प्राप्त रहेगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।
मकर राशि
भावुकता में कोई निर्णय न लें। सुख में व्यवधान आएगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कुत्तों को भोजन करा दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
मीन राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास पूर्ण होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें:- January Full Moon: 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें पौष पूर्णिमा का महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola