Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: आज 5 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज दशमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, विडाल योग और ज्वालामुखी योग प्रभावी रहेगा. पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही शिव और साध्य योग बन रहा है. वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 5 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
कार्यो में रुकावट न आए इसके लिए हर कदम सोच समझ कर बढ़ाएं. कार्य स्थल पर मशीनरी उपकरण से परेशान रह सकते हैं. संतान को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं. अनावश्यक क्रोध आपकी प्रगति में अवरोध उत्पन्न करेगा.
वृषभ राशि
आज आपका धन मांगलिक कार्यो में खर्च होगा. आपके विरोधी सक्रिय होंगे. कारोबार में विस्तार की नई योजनाएं बनेगी और नए मित्र भी बनेंगे. धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी. रिश्तों में दरार आ सकती है.
मिथुन राशि
आज पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा. किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे. व्यपार में परिवर्तन के योग हैं. ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकती है.
ये भी पढ़ें – Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
कर्क राशि
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं लेकिन धैर्य से निर्णय लें, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी. जीवनसाथी का व्यवहार आपका मनोबल बढ़ाएगा. कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है. किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं.
सिंह राशि
अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं. विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा. नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं. किसी की सिफारिश से काम बन सकता है. विद्यार्थी वर्ग परेशान रहेगा.
कन्या राशि
यह समय आपके लिए हितकारी चल रहा है. सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा. आज महत्वपूर्ण अनुबंध निर्मित हो सकते हैं. नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे. समय पर कार्य करना सीखें. पढ़ाई लिखाई में आपकी रूचि बढ़ेगी.
तुला राशि
समय की अनुकूलता का आपको आभास होगा. परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है. जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं. न्याय पक्ष भी मजबूत होगा.
वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा. जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें. लेनदेन में सावधानी रखें. पुराने मित्रों से भेट होगी. आज के निवेश से लाभ संभव है.
धनु राशि
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा. समय अपने पराए की पहचान करा देगा, बस वही आपके साथ होगा. जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा. वाहन सुख संभव. कोई सुखद यात्रा हो सकती है.
मकर राशि
आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे. किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे और उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होंगे. शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें. न्याय पक्ष कमजोर रहेगा.
कुंभ राशि
समय रहते कार्यो को पूर्ण करें. लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुखा हुआ है उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है. आप समय रहते कार्रवाई करे. अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
मीन राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए. हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी. घरेलू खर्च बढ़ेंगे. पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है. जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines